आगरालीक्स…आगरा में प्रेमिका को डेट पर जाने के बाद पता चला उसका प्रेमी लड़का नहीं बल्कि लड़की है. पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी….
अक्सर प्यार में धोखे भी बहुत मिलते हैं. कभी लड़की की तरफ से धोखा मिलता है तो कभी लड़के की तरफ से लेकिन आगरा में तो प्रेमिका को अपने प्रेमी से ऐसा धोखा मिला जो कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था. वो जिस लड़के से प्रेम करती थी और जिसे दिलोंजान से चाहने लगी थी वो जब अपने प्रेमी से डेट पर मिलने के लिए पहुंची तो उसे मालूम पड़ा कि उसका प्रेमी कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है. ये जानकार उसके होश उड़ गए. मामला पुलिस तक पहुंच गया था, जिसके बाद ये राज खुला. फिलहाल पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कर दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है.
ये है पूरा मामला
मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक किशोरी के घर के पास एक लड़का आता था. वह अक्सर उस किशोरी को देखता रहता और घंटों वहां पर खड़ा रहता. किशोरी ने लड़के की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन एक दिन लड़के ने उसके घर के सामने एक कागज का टुकड़ा फेंक दिया जिस पर उस लड़के का मोबाइल नंबर था. लड़की ने वो कागज का टुकड़ा उठा लिया और फिर यहां से शुरू हुआ प्यार का सिलसिला.

दोनों के बीच आपस में बातचीत होने लगी. एक दूसरे से दोस्ती और फिर प्यार करने लगे. सोमवार को दोनों ने डेट पर जाने का फैसला किया. जिस समय दोनों आपस में बात कर रहे थे, किशोरी की बहन ने किशोरी को फोन पर बात करते हुए सुन लिया. उसने किशोरी के जाते ही इसकी जानकारी अपने परिजनेां को दे दी. परिजनों ने किशोरी और उसके प्रेमी को रास्ते में पकड़ लिया और दोनों को थाने ले आए.
थाने पर खुला राज
थाने पर आने पर किशोरी ने बताया कि वह लड़के से प्यार करती है. इस पर परिजनों ने लड़के की मां को भी थाने पर बुला लिया. जब प्रेमी की मां थाने पर पहुंची तो उसने बताया कि सामने खड़ा लड़का उसका बेटा नहीं बल्कि बेटी है. ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए. सबसे ज्यादा शॉक तो प्रेमिका हुई. जिसे वह प्रेमी समझकर प्रेम कर रही थी, उसके लड़का होने की जानकारी मिलते ही वह भौंचक्की रह गई. प्रेमिका थाने में ही अपने उस प्रेमी बनी लड़की से भिड़ गई. किशोरी का कहना है कि उसे धोखा दिया गया है, इसने यह बात मुझसे छुपाई हे. वह लड़का बनकर उससे प्यार करती रही.
पुलिस ने मौके पर किशोरी और उसकी प्रेमी का रोल करने वाली लड़की की काउंसलिंग की. प्रेमी बनी लड़की ने कहा कि वह पढ़ाई कर रही है. इस पर पुलिस ने दोनों को अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान केंद्रित रखने को कहा. वहीं दोनों के माता पिता को भी समझाया गया कि दोनों के साथ प्यार से पेश आएं.