आगरालीक्स…आगरा में दिन में लू चल रही है तो रात का भी तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा. राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में इस समय रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है. जून माह की शुरुआत से ही आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है. ये अभी तक लगातार जारी है. दिन में चल रही लू का असर रात को भी महसूस किया जा रहा है. रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले एक सप्ताह तक फिलहाल आसमान साफ रहेगा और आगरा का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के करीब तक ही रहेगा. गर्मी के ऐसे ही तेवर रहेंगे.