Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Heavy rain alert in Agra, know the weather forecast here…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Heavy rain alert in Agra, know the weather forecast here…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश का अलर्ट. अगले दो दिन तेज बारिश के आसार. गर्मी से राहत लेकिन सतर्कता जरूरी. जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों में मौसम का अपडेट

आगरा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है. आज रात को और आने वाले दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने चार दिन बारिश की संभावना जताई थी. बुधवार को जहां पूरा दिन रिमझिम बारिश होती रही तो वहीं आज यानी गुरुवार को शाम के समय तेज बारिश हुई. लगातार हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आया है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है जो कि तेजी से नीचे आया है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अभी भी अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश के कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

मौसम में हुए इस परिवर्तन से चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. चिकित्सकों के अनुसार मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है. ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों से दूर रहें और फुल बाजू के कपड़े पहनें तो ज्यादा ठीक रहेगा. बच्चे व बुजुर्गों के लिए यह बेहद जरूरी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!