Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Madrasa found running without registration in Agra in Survey…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Madrasa found running without registration in Agra in Survey…#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में बिना रजिस्ट्रेशन चलता मिला मदरसा. निरीक्षण के दौरान खुलासा. यूपी सरकार के निर्देश पर आगरा में चल रहा मदरसों का सर्वे. जानिए कुल कितने हैं आगरा में मदरसे

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आगरा में मदरसों का सर्वे गुरूवार से शुरू हो गया है. आगरा में सदर तहसील अंतर्गत धनौली में गुरुवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार के निर्देशन में टीम निरीक्षण को पहुंची. यहां बस्ती में संचालित मदरसा दरुस्सलम पहुंची. टीम को जांच में यह मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिला. बिना पंजीकरण के इस चल रहे इस मदरसे में 40 छात्र अध्ययरन थे. जांच टीम ने मदरसे के मुफ्ती इमरान कुरैशी से शासन से मिले 12 बिंदुओं पर जांच की. टीम ने मदरसे के मुफ्ती इमरान कुरैशी से जानकारी ली कि बच्चों को क्या पढ़ाया जाता है. मदरसे की स्थापना कब हुई, कुल कितने बच्चे पढ़ रहे हैं और मदरसे की आय का स्रोत क्या है. आगरा में कुल 120 मदरसे पंजीकृत हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के मदरसे भी संचालित हैं.

इन 12 बिंदुओं पर किया जा रहा मदरसों का सर्वे

  • मदरसे का नाम
  • मदरसे को संचालित करने वाली संस्था का नाम
  • मदरसे की स्थापना की जानकारी
  • मदरसे की अवस्थिति का पूरा विवरण यानी मदरसा निजी भवन में चल रहा है या किराए के भवन में
  • मदरसे में छात्रों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं.
  • मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या
  • मदरसे में कुल शिक्षकों की संख्या व उनकी जानकारी
  • मदरसे में लागू पाठयक्रम क्या है. किस पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है
  • मदरसे के संचालन को आय का स्रोत क्या है
  • मदरसों में पढ़ रहे बच्चे किसी अन्य शिक्षण संस्थान में नामांकित हैं
  • क्या किसी गैर सरकारी संस्था या समूह से मदरसे की संबद्ध है. है तो पूरा विवरण
  • इसमें सर्वेयर तमाम बिंदुओं पर मदरसा संचालकों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर अपनी टिप्पणी लिखेंगे.
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!