आगरालीक्स ….आगरा में पेट्रोल भरवाने से पहले रेट चेक कर लें, अलग अलग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के रेट अलग हैं। अब निजी कंपनी के पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू हो गई है।
आगरा में इंडियन ऑयल, एचपी के साथ ही नियारा, रिलाइंस के पेट्रोल पंप हैं। निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कम होने से पंप बंद थे। लेकिन अब प्रचुर मात्रा में निजी कंपनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद से निजी कंपनियों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति होने लगी है।

निजी कंपनी पर पेट्रोल महंगा
नियारा कंपनी के पंप डीलर सनी खन्ना का मीडिया से कहना है कि कंपनी के जिले में 17 पेट्रेल पंप हैं, इन पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू हो गई है। रिलायंस कंपनी के डीलर रितेश अरोड़ा का मीडिया से कहना है कि पेट्रोल और डीजल की पूर्व की तरह बिक्री शुरू हो गई है। निजी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल ढ़ाई रुपये महंगा है।
आईओसी और एचपी पेट्रोल पंप
पेट्रोल रेट -96.32 रुपये
डीजल के रेट- 89.42 रुपये
निजी कंपनी के पेट्रोल पंप
पेट्रोल -98.35 रुपये
डीजल- 92 रुपये