आगरालीक्स…आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक भीषण जाम. दोपहर से शुरू हुई जाम की स्थिति शाम को और अधिक हुई. वाहनों के शोर से गूंज रहा हाइवे…
आगरा में इस समय गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भीषण जाम लगा हुआ है. दोपहर से शुरू हुआ यह जाम शाम होने पर और अधिक हो गया. हाल ये रहा कि गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही. हाल सिर्फ एक तरफ का नहीं बल्कि बोदला से सिकंदरा आने वाले रोड और मंडी से सिकंदरा चौराहे आने वाले रोड का भी यही रहा. शाम को जाम की बुरी स्थिति चौराहे पर पैदा हो गई. पूरा दिन हाइवे वाहनों के शोर से गूंजता रहा.
रॉन्ग साइड भी बना मुसीबत
सिकंदरा चौराहे पर जाम की स्थिति का बड़ा कारण रॉन्ग साइड वाहनों का चलना भी है. गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी यही स्थिति है. आज सोमवार को काफी संख्या में लोग कैलाश महादेव के दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन इसके लिए उन्हें सिकंदरा मंडी के नीचे फ्लाईओवर के अंडर पास से होकर जाना पड़ा. कई वाहन चालक तो रॉन्ग साइड ही कैलाश मंदिर की ओर जाने वाले हाइवे की सर्विस लेन पर चलते हुए दिखाई दिए.