आगरालीक्स …( 14th June 2023 )..आगरा से आप हेलीकाप्टर से भी सफर कर सकेंगे, हेलीपोर्ट तैयार हो गया है। राजस एडवेंचर कंपनी को हेलीकाप्टर के संचालन के लिए चुना गया है।

आगरा से मथुरा के बीच हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने क लिए 2019 में 4.19 करोड़ रुपये से हेलीपोर्ट बनाने का काम शुरू हुआ था। एत्मादपुर में 200 वर्ग मीटर जमीन में हेलीपोर्ट बनाने का काम शुरू हुआ। अब हेलीपोर्ट बन गया है, पर्यटन विभाग ने आगरा से मथुरा के बीच में हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कंपनी से अनुबंध करने के लिए टेंडर किया था।
राजस एडवेंचर करेगी हेलीकाप्टर का संचालन
हेलीकाप्टर सेवा का संचालन करने के लिए फ्लाई ब्लेड, राजस एडवेंचर, ओएसिस, शौर्या एयरोनोटिक्स ने बोली लगाई। राजस एडवेंचर की बोली सबसे ज्यादा होने पर हेलीकाप्टर सेवा के लिए चुन लिया गया।
कैबिनेट से स्वीकृत का इंतजार
आगरा से हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए कैबिनेट से स्वीकृत मिलने का इंतजार है। संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र का कहना है कि कैबिनेट से स्वीकृत मिलते ही हेलीकाप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी।