आगरालीक्स….. आगरा लायंस क्लब इंटरनेशनल के चुनाव को लेकर विवाद गर्माया। हाईकोर्ट ने क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनीता बंसल के निलंबन आदेश पर लगाई रोक, इसी बीच करा दिए गए चुनाव।

लायंस क्लब की शाखा 32 टी—2 की डिट्रिक्ट गवर्नर सुनीता बंसल का कार्यकाल जून 2023 तक था। उन्होंने क्लब के चुनाव 23 मई को पटनी चौक जम्मू में निर्धारित किए गए। इसे लेकर क्लब के पदाधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद से सुनीला बंसल को किया निलंबित
चुनाव के स्थान को लेकर उठे विवाद के बाद क्लब की सामान्य परिषद और सचिव ने 12 मई को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनीता बंसल को पद से निलंबित करने का आदेश पारित कर दिया। साथ ही 13 जून को अलीगढ़ में चुनाव कराने की तिथि घोषित कर दी।
निलंबन पर लगाई रोक
इस मामले में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनीता बंसल ने क्लब के निलंबन के आदेश के विरुदृध सिविल जज, सीनियर डिवीजन, आगरा कोर्ट में अंतरिम आदेश का प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया। निचली अदालत ने एकपक्षीय आदेश पारित करने से मना कर दिया। ऐसे में सुनीता बंसल ने हाईकोर्ट में अनुच्छेद 227 के तहत याचिका दाखिल की, याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने क्लब के जनरल काउंसिल और सचिव द्वारा पारित निलंबन आदेश पर लंबित सिविल वाद की नियत तिथि 10 जुलाई तक रोक लगा दी और निचली अदालत को प्रार्थनापत्र के निस्तारण का आदेश दिया है।
अलीगढ़ में करा दिए गए चुनाव
उधर, पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अलीगढ़ के एक होटल में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्याम बिहारी अग्रवाल को निर्वाचन अधिकारी बना कर चुनाव संपन्न् करा दिए। मीडिया से पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्याम बिहारी अग्रवाल का कहना है कि लायंस क्लब इंटरनेशनल 321 टी 2 अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के 3200 सदस्य की रजामंदी के आधार पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद पर स्वाति माथुर और संजीव तोमर के नाम की संस्तुति क्लब के मुख्यालय को भेजी गई है।