Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews
आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

4

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशनों पर बनाई गई हेल्प् डेस्क. परीक्षा केंद्र से लेकर हर चीज की मिलेगी जानकारी. कैंट और मथुरा जंक्शन पर बनाए गए होल्डिंग एरिया

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET-2026) 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा तथा संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

हेल्प डेस्क स्थापित
परीक्षार्थियों को स्टेशन पर आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह एवं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने, ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा यात्रा के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर बनाए गए होल्डिंग एरिया
परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को व्यवस्थित करने एवं उन्हें सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के लिए आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर लगभग 3,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल के होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इन स्थानों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोशनी ,पानी एवं पंखों की व्यवस्था की गई है, ताकि वे ट्रेनों की प्रतीक्षा के दौरान सुविधाजनक ढंग से बैठ सकें और भीड़ का उचित प्रबंधन किया जा सके।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शिफ्टवार अधिकारियों की तैनाती
आगरा एवं मथुरा स्टेशनों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जूनियर स्केल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो वहां से व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करेंगे।

चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी
आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों एवं परीक्षार्थियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

शिफ्टवार सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित
परीक्षा अवधि के दौरान व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों को शिफ्टवार नामित किया गया है। वाणिज्य विभाग के सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों तथा रेल सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक एवं कांस्टेबल की आगरा कैंट,मथुरा जंक्शन ईदगाह, आगरा फोर्ट स्टेशन पर शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक परीक्षार्थियों की सुविधा, सुचारु आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

LC गेटों पर भीड़ प्रबंधन हेतु RPF स्टाफ की तैनाती
आगरा मंडल में भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए LC-77,LC-10, LC-75A, LC-29, LC-501 गेटों पर RPF स्टाफ की 24×7 तैनाती की गई हैl

PET परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था
परीक्षा की निर्धारित तिथियों 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 को परीक्षार्थियों की आवागमन संबंधी सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 11808 आगरा कैंट–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर का मथुरा जंक्शन तक विस्तार व इसके अतिरिक्त मथुरा जंक्शन–लखनऊ, आगरा कैंट–मेरठ एवं मथुरा जंक्शन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा के लिए आवश्यकतानुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
साथ ही, गाड़ी संख्या 01823 कानपुर सेंट्रल–मथुरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन पर एक-एक अतिरिक्त रेक भी तैयार रखे जाएंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा सके।

आगरा मंडल में लगभग 1.98 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में यूपी पीईटी-2026 का आयोजन कुल 1,372 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। आगरा मंडल के अंतर्गत आगरा एवं मथुरा में लगभग 1,97,504 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें आगरा में 1,26,089 तथा मथुरा में 71,415 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के विभिन्न शहरों से आने-जाने को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रेल परिवहन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

आगरा

Agra News: Students from the 1976 batch visited Agra College to celebrate their golden jubilee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में आए 1976 बैच के विद्यार्थी. 50 साल बाद फिर...

error: Content is protected !!