आगरालीक्स… हेपेटाइटिस बी और सी से बच्चों को बचा सकते हैं। जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। वैक्सीन लगवाने से बच्चों को मां के गर्भ से होने वाली हेपेटाइटिस से बचाया जा सकता है।

एसएन मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जिले के मेडिकल आफिसर्स को ट्रेनिंग दी गई। एसएन मेडिकल कॉलेज के नोडल प्रभारी डॉ. सूर्यकांत वर्मा का कहना है कि हेपेटाइटिस संक्रमित खून से फैलने वाली बीमारी है। यह हेपेटाइटिस बी और सी से संक्रमित गर्भवती के गर्भ से नवजात में भी फैलती है। नवजात इस बीमारी से बच सकें, इसके लिए प्रसव के 24 घंटे के भीतर बच्चे को हेपेटाइटिस बी वैक्सीन पिला देनी चाहिए।
हेपेटाइटिस सी तीन महीने में ठीक
हेपेटाइटिस बी और सी की दवाएं उपलब्ध हैं। हेपेटाइटिस सी की दवाएं तीन महीने लेनी होती है, इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है जबकि हेपेटाइटिस बी का इलाज लंबा चलता है और पांच साल तक दवा लेनी होती है।