Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Herbal medicines will keep your liver healthy during pregnancy. Workshop held in Rainbow…#agranews
आगरा

Agra News: Herbal medicines will keep your liver healthy during pregnancy. Workshop held in Rainbow…#agranews

323

आगरालीक्स…गर्भावस्था में आपके लिवर को हेल्दी रखेंगी हर्बल दवाएं. रेनबो में हुई वर्कशॉप में डॉक्टर्स ने दी कई अहम जानकारियां…

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में गर्भावस्था के दौरान आने वाली लिवर संबंधी जटिलताओं पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ सत्री रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान विशेष रूप से अपने लिवर को हेल्दी रखना जरूरी है। कई बार इलाज के लिए हर्बल दवाएं मददगार होती हैं। हालांकि इनका इस्तेमाल भी विशेषज्ञों की निगरानी में ही किया जाना चाहिए।

निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि कुछ लीवर के अनुकूल फूड्स हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में लिवर डिस्फंक्शन कई बार हार्मोन्स की गड़बड़ी से भी होता है। ऐसे में हर्बल दवाएं सेफ होती हैं। यह नेचुरल दवाएं हैं। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह पर लेने की ही सिफारिश की जाती है। रेनबो आईवीएफ कीं डॉ. ज्योति सिंह ने एक व्याख्यान दिया। कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस समय होने वाले कुछ बदलाव प्रेग्नेंसी के आम लक्षण माने जाते हैं। लेकिन, कुछ स्थिति महिलाओं के लिवर को भी प्रभावित कर सकती हैं। शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर करने और पाचन क्रिया को मजबूत करने में लिवर मदद करता है।

गर्भावस्था में गलत खानपान की वजह से लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। और भी कई कारण हैं। हर्बल दवाएं मदद करती हैं, लेकिन कई बार लोग खुद ही इन्हें लेने लगते हैं। किसीस भी दवा को डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। इस दौरान डॉ. वंदना कालरा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शैमी बंसल, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. नीरजा सचदेव, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. पल्लव गुप्ता, डॉ. करिश्मा, हिमालया वैलनेस कंपनी के पंकज गुप्ता, नवीन बत्रा आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra is expected to experience severe cold starting tomorrow. Fog is also likely

आगरालीक्स…आगरा में कल से भीषण ठंड के आसार. कोहरा भी छाएगा. जानें...

आगरा

Agra News: Two trains running from Agra to Jhansi will be cancelled on December 1st and 2nd

आगरालीक्स…आगरा कैंट से झांसी जाने वाली दो ट्रेने एक और दो दिसंबर...

आगरा

Agra News: Prakash Utsav celebrated at Gurudwara Maithan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सतगुर नानक परगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया. आगरा के गुरुद्वारा माईथान...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!