Friday , 7 August 2026
Home आगरा Agra News: High Court rejects petition to open 20 closed doors of Taj Mahal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: High Court rejects petition to open 20 closed doors of Taj Mahal…#agranews

229

आगरालीक्स…ताजमहल के बंद 20 दरवाजों को खोलने को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई याचिकाकर्ता को फटकार. कहा पहले पीएचडी करें तब कोर्ट आना.

ताजमहल में बंद 20 दरवाजों को खोलने को लेकर गुरुवार को सुनवाई में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई और कहा कि पहले यूनिवर्सिटी जाएं, पीएचडी करें और तब कोर्ट आएं. अगर कोई रिसर्च करने से रोके तब हमारे पास आना. यही नहीं कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता पीआईएल सिस्टम का मजाक न बनाएं.

जानिए याचिकाकर्ता ने क्या कहा
गुरुवार करीब दो बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में ताजमहल के बंद 20 दरवाजों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका पर सुनवाई हुई. न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने दो बजे मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया. याचिका को अयोध्या के डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की थी. सुनवाई के दौरान रजनीश सिंह के वकील ने कहा कि देश के नागरिकों को ताजमहल के बारे में सच जानने की जरूरत है. याचिकाकर्ता ने कहा कि मैं कई आरटीआई लगा चुका हूं. मुझे पता चला है कि कई कमरे बंद हैं और प्रशासन की ओर से बताया गया है कि ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से किया गया है. याचिकाकर्ता ने कहा कि मैं इस तथ्य पर बात ही नहीं कर रहा कि यह जमीन भगवान शिव से जुड़ी है या फिर अल्लाह से, मेरा मुख्य मुद्दा वो बंद कमरे हैं औश्र हम सभी को जानना चाहिए कि आखिर उन कमरों के पीछे क्या है.

कोर्ट ने दिया ये जवाब
सुनवाई के बाद दो न्या​याधीशों की बेंच ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि जाइए एमए करिए और उसके बाद शोध के लिए विषय चुनिए. अगर कोई आपको रोकता है तो हमारे पास आइए. अदालत ने कहा कि आप किससे सूचना मांग रहे हैं, इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रशासन से. इस पर कोर्ट ने कहा कि जब प्रशासन कह चुका है कि सुरक्षा कारणों से कमरे बंद हैं तो बस वही सूचना है और अगर आप संतुष्ट नहीं हैं तो इसको चुनौती दीजिए. इसके बाद याचिकाकर्ता ने कहा कि हमें उन कमरों में जाने की अनुमति दीजिए. इस पर कोर्ट ने तंज कसा कि कल को आप कहेंगे कि हमें न्यायाधीशों के चेंबर में जाना है. पीआईएल सिस्टम का मजाक बनाना बंद करें.

याचिका में ये किया गया है दावा
याचिका अयोध्या के डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की थी. याचिका में इतिहासकार पीएन ओक की किताब ताजमहल काहवाला देते हुए दावा किया गया है कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है, जिसका निर्माण 1212 एडी में राजा परमार्दी देव ने कराया था. याचिका में ये भी दावा है कि ताजमहल के बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर है. हाल ही में जगतगुरु परमहंस के वहां जाने और उनहें भगवा वस्त्रों के कारण रोके संबंधी विवाद का भी जिक्र याचिका में किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Road collapse in Kamryogi Kamla Nagar Agra

आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में बारिश में संभल कर चलें, कभी भी सड़क...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 3.46 Crore for Yamuna River Front near Taj Mahal in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना किनारे 1500 मीटर लंबा रिवर फ्रंट...

आगरा

Obituaries of Agra on 7th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Contempt petition regarding 69 shops in Agra’s Labhchand Market, Raja ki Mandi, dismissed

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी स्थित लाभचंद मार्केट की...

error: Content is protected !!