Wednesday , 12 March 2025
Home agraleaks Agra News: High quality swings will be installed in Agra Chowpatty
agraleaksFashionFoodआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra News: High quality swings will be installed in Agra Chowpatty

आगरालीक्स (17th October 2021 Agra news)… आगरा चौपाटी में लगेंगे उच्च कोटि के झूले. लजीज व्यंजन संग वास्तुकला भी होगी खास. जानिए और क्या है खासियत. एडीए वीसी ने​ किया निरीक्षण

एडीए वीसी ने किया निरीक्षण
आगरा में चौपाटी का निर्माण कार्य तेज हो गया है। अधिकारी निर्माण कार्यों पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं। जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर यह चौपाटी बनाई जा रही है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने रविवार को इसका निरीक्षण किया।

जोनल पार्क में बनाई जा रही
यह चौपाटी ताजनगरी जोनल पार्क में बनाई जा रही है। रविवार को एडीए वीसी ने निर्माणाधीन कार्यों की प्र​गति देखी। उन्होंने कहा कि कामों में लापरवाही न बरती जाए। इस चौपाटी के निर्माण में वास्तु का भी ध्यान रखा जाए।

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने रविवार को निरीक्षण किया।

जोनल पार्क से हटाए जाएं झूले
एडीए वीसी ने ​अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जोनल पार्क में जो झूले लगे हैं, उसको वहां से कहीं और लगाया जाए। इसके साथ ही जिम भी स्थानांतरित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के लिए उच्च कोटि के झूलें यहां लगाए जाएं।

ये होगा खास
जयपुर का मसाला चौक पर्यटकों संग ही वहां के लोगों का बेहद लोकप्रिय स्थान है। यहां पर एक तरफ छोटी-छोटी दुकानें एक ही रंग रूप में बनी हुई है। आगरा चौपाटी भी कुछ ऐसी दिखेगी। इसमें कुल 28 दुकानें होंगी। 100 वर्ग मीटर में एयर कंडीशनर हॉल होगा। 700 वर्ग मीटर में सीटिंग एरिया होगा, जिसमें लगभग 300 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी।

शहरवासी कर सकेंगे एंज्वॉय
एडीए वीसी ने बताया कि दुकानों को अलग-अलग स्क्वायर ब्लॉक सेक्शन के रूप में डिजाइन किया गया है। उसके बीच में सीटिंग एरिया बनाया गया है। जहां लोग अपने दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर लजीज व्यंजन और खाने पीने को खाते हुए एंजॉय करते हैं।

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra Round Table ART-279 celebrated Holi by making children happy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा राउंड टेबल एआरटी—279 ने बच्चों के साथ मनाई होली. गिफ्ट पैक्स...

आगरा

Agra News: Raza Murad released the book of APGI Chairman Mahesh Chandra Sharma in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एपीजीआई के चेयरमैन महेशचंद्र शर्मा की पुस्तक का रजा मुराद...

बिगलीक्स

Agra News Video: Fire Break out in Car & Auto in Agra #Agra

आगरालीक्स… Agra News Video वीडियो देखें आगरा में कार और आटो में...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News

आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया...

error: Content is protected !!