आगरालीक्स ….आगरा में एक बड़े शोरूम के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, एक युवती और युवक के बीच गाली गलौज, जमकर हंगामा। वीडियो हो रहा वायरल।

आगरा में एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो कमला नगर के एक बड़े शोरूम के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवती सामने खड़े युवक से गाली गलौज करते हुए कह रही है कि गाली मत देना, जानता नहीं हैं, इसके बाद दोबारा गाली दे रही है। शोरूम के बाहर लोगों की भीड़ लगी है, युवती को एक युवक समझा रहा है और वह जिस युवक को गाली देर रही है उसके कंधे पर हाथ मारते हुए कह रहा है जा अब जा
जमकर हुआ हंगामा
कमला नगर क्षेत्र के शोरूम के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हंगामे का कारण पता नहीं चला है।
सांकेतिक फोटो