आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दीपावली पर रात भर बम पटाखे चले, सबसे ज्यादा प्रदूषण रात 12 बजे दर्ज किया गया, देखें किन क्षेत्रों की हवा सबसे ज्यादा खराब, एक्यूआई 200 के करीब तक पहुंचा। ( Agra News: Highest AQI @ 192 between 12 PM to 1AM in Deepawali Night 2025 in Agra#agra )
आगरा में दीपावली पर सोमवार रात आठ बजे लक्ष्मी गणेश पूजन के बाद बम पटाखे चलने का सिलसिला शुरू हो गया, देर रात तक बम पटाखे चलते रहे। स्काई शॉट से लेकर तेज आवाज के बम और चकई फुलझड़ी भी खूब चली। जैसे जैसे रात बढ़ी और बम पटाखों की आवाज तेज होती गई, वायु प्रदूषण भी बढ़ता गया।

रात 12 से एक बजे के बाद सबसे ज्यादा 192 एक्यूआई दर्ज किया गया
आगरा में दीपावली पर एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु की गुणवत्ता, जिसका सामान्य स्तर 50 होता है इससे ज्यादा होने पर सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इस एक्यूआई का स्तर रात 12 से एक बजे के बाद 192 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम एक्यूआई दीपावली पर सोमवार सुबह आठ बजे 84 दर्ज किया गया।
शाम को संजय प्लेस और रात में आवास विकास सबसे ज्यादा प्रदूषित
आगरा में शाम को सबसे ज्यादा प्रदूषित संजय प्लेस रहा, एक्यूआई 200 से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, रात 11.30 बजे सबसे ज्यादा प्रदूषित आवास विकास सेक्टर तीन रहा, एक्यूआई 232 दर्ज किया गया।
आगरा में रात 11.40 बजे एक्यूआई
आवास विकास सेक्टर तीन बी 239
संजय प्लेस 217
मनोहरपुर 192
शाहजहां गार्डन 151
रोहता 107