आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आधी रात को अविवाहित केमिकल इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट भाभी ने काट दिया, एम्स में भर्ती, हैरान करने वाला मामला। ( Agra News: Woman cut private part of engineer brother in law#Agra)
आगरा के बरहन के गांव में सीमेंट कंपनी में हल्द्वानी में केमिकल इंजीनियर दीपावली पर 19 अक्टूबर को अपने घर आया था। 20 अक्टूबर ने परिजनों के साथ दीपावली की पूजा की, परिवार में बड़े भाई की पत्नी, उनके तीन बच्चों सहित अन्य भाई भी घर पर ही थे। खाना खाने के बाद सभी परिजन सो गए, इंजीनियर देवर बाहर कमरे में सो रहा था, आधी रात को तेज आवाज होने पर परिजन भाग कर कमरे में पहुंचे।
प्राइवेट पार्ट काटने से लहूलुहान देवर को देख उड़े होश
कमरे में इंजीनियर लहूलुहान हालत में था, आरोप है कि भाभी ने इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, इंजीनियर का बड़ा भाई पत्नी को अपने साथ एटा ले गया।
बहन से शादी न करने से गुस्से में थी भाभी
आरोप है कि भाभी अपनी छोटी बहन की शादी इंजीनियर देवर से करवाना चाहती थी लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इंजीनियर देवर की शादी मैनपुरी से तय हो गई थी और नवंबर में शादी होनी थी इसे लेकर विवाद चल रहा था। इससे भार्भी गुस्से में थी और देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।