आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में दीपावली पर पिछले साल से ज्यादा बम पटाखे चले या कम जानें रात 11 बजे वायु प्रदूषण यानी एक्यूआई कितना दर्ज किया गया।
आगरा में दीपावली 31 अक्टूबर और एक नवंबर को मनाई जा रही है। गुरुवार को रात 8.30 बजे तक लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मूहूर्त था, लक्ष्मी पूजन करने के बाद रात नौ बजे से शहर में बम पटाखों की आवाज सुनाई देने लगी। जैसे जैसे समय बढ़ता गया बम पटाखों की आवाज तेज होती गई, आसमान में सतरंगी रोशनी और जमीन पर धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। ( Agra News : Highest Firecrackers bust between 10 PM to 11 PM on Diwali 2024 in Agra #Agra )
रात 10 से 11 बजे के बीच सबसे ज्यादा बम पटाखे चले
गुरुवार रात 10 से 11 बजे तक सबसे ज्यादा बम पटाखे चलाए गए। 10.30 बजे के बाद बम पटाखों की आवाज तेज हो गई, बम की चटाई के साथ ही अनार, चकरी, फुलजडी और सूतली बम भी खूल चले।
गंधक पोटाश से धमाके से बढ़ा प्रदूषण
इस बार गंधक पोटाश के धमाके भी खूब किए गए, बंदूक की तर्ज पर इसे बनकार दुकानों पर बेचा गया। इसमें गंधक और पोटाश का पाउडर डालकर आगे की तरफ धकेलते ही तेज आवाज के साथ गंधक और पोटाश की गंद और धुआं उड़ने लगता है, ये धमाके भी खूब किए गए।
संजय प्लेस में सबसे ज्यादा एक्यूआई
रात 11 बजे सबसे ज्यादा एक्यूआई संजय प्लेस का दर्ज किया गया। संजय प्लेस का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया, इसके साथ ही रोहता का एक्यूआई 183 रहा। रात 11 से 12 बजे के बाद एक्यूआई और बढ़ सकता है।
31 अक्टूबर रात 11 बजे एक्यूआई
संजय प्लेस 189
रोहता 183
सेक्टर तीन बी आवास विकास कॉलोनी 175
शास्त्रीपुरम 129
मनोहरपुर, दयालबाग 110