आगरालीक्स …आगरा में दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर से बाइक सवार नीचे गिरा, हादसे में दो की मौत। घर के सामने खेल रहे नौ साल के बच्चे की हादसे में मौत।
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>
आगरा में दीपावली पर गुरुवार रात को यमुना पार के शाहदरा फ्लाईओवर पर आगरा से फिरोजाबाद की तरफ बाइक सवार जा रहा था, रॉग साइड में सामने से बाइक आ गई। बाइक की स्पीड तेज होने के कारण ब्रेक नहीं लग सके और बाइकों में जबरदस्त टक्कर हुई। स्पीड अधिक होने के कारण बाइक सवार एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दूसरे युवक की फ्लाईओवर पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। ( Agra News : Man falls from Shahdara Flyover after bikes collide, two died#Agra)
नौ साल के बालक की मौत
गुरुवार सुबह एत्मादपुर के गांव संपत के रहने वाले सुशील भारद्वाज का नौ साल का बेटा कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था, तेज स्पीड ट्रैक्टर ट्रॉली ने कृष्णा को चपेट में ले लिया। हादसे में कृष्णा के गंभीर घायल होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो गई।