आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर ने कॉलोनी में चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो भाई घायल, जानें पूरा मामला।
आगरा के शाहगंज में इंद्रानगर कॉलोनी है। यहां रहने वाले तरुण के बच्चे की तबीयत खराब थी वह अपने बच्चे को अस्पताल से रविवार को
डिस्चार्ज कराकर लाए थे। रात आठ बजे वे अपने घर से बाहर निकले, वहां उन्हें चचेरे भाई सत्येंद्र और राघवेंद्र मिल गए। इसी दौरान कॉलोनी में कोरियर लेकर एक युवक पहुंचा, उसने जिन लोगों ने कोरियर मंगाया था उन्हें कोरियर लेने के लिए बुलाया। ( Agra News: History sheeter open fire, two injured)
कोरियर वाला समझने से हुआ विवाद
कोरियर लेने के लिए दो युवक आए, उन्होंने तरुण और राघवेंद्र को कोरियर वाला समझ लिया, यहां से विवाद शुरू हो गया। मारपीट होने लगी, आरोप है कि युवकों ने खुद को वीपी ग्रुप से बताया, कुछ ही देर में हिस्ट्रीशीटर वीपी अपने साथियों के साथ आ गया। आरोप है कि वीपी और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं इससे दोनों भाई घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस जांच में जुटी है।