आगरालीक्स …Agra News: आगरा में समलैंगिक संबंध और सिरिंज से नशा करने से युवा एड्स रोगी हो रहे हैं, आज एड्स दिवस है। चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने। ( Agra News: HIV Spread due to gay relationship & Unsafe syringe use in youth#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी यानी एआरटी सेंटर साल 2009 से संचालित है। एआरटी सेंटर में 13650 मरीजों का रजिस्ट्रेशन अब तक हो चुका है, पिछले एक वर्ष में 649 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ है। नए मरीज के पंजीकरण और इलाज कराने पर काउंसिलिंग की जाती है उनसे एचआईवी संक्रमित होने का कारण पूछा जाता है।
समलैंगिंक संबंध से फैल रहा एचआईवी संक्रमण
इसमें सामने आ रहा है कि युवाओं में एचआईवी का संक्रमण समलैगिंक संबंध बनाने से फैल रहा है, पुरुषों में समलैंगिकता से एचआईवी संक्रमण बढ़ रहा है इसमें युवाओं की संख्या अधिक है अभी 457 समलैंगिंक एचआईवी पॉजिटिव का एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। जबकि 396 मरीज ऐसे हैं जिन्होंने नशे के लिए इस्तेमाल की हुई सिरिंज का इस्तेमाल किया और इससे वे संक्रमित हो गए।
नौ हजार से अधिक मरीज ऐसे हैं जिनको असुरक्षित यौन संबंध बनाने से एचआईवी संक्रमण हुआ है।
सेक्स वर्कर में आ रही कमी
पहले कभी एचआईवी संक्रमण ट्रक चालकों और सेक्स वर्कर में ज्यादा मिलता था लेकिन पिछले कुछ समय से जागरूकता के चलते इसमें कमी आई है। 14 सेक्स वर्कर का एआरटी सेंटर पर इलाज चल रहा है जबकि ट्रक चालक जिन्हें एचआईवी संक्रमण है उनकी संख्या भी 150 से कम है।