आगरालीक्स…संडे की सुबह आगरा की इस सोसायटी में लगा हैल्थ चैकअप कैंप, आस्था पैथोलॉजी के एक्सपर्ट्स ने जिज्ञासाएं शांत कीं, डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग ने कहा सर्दियों में जरूर कराएं ये जांचें…
आगरा के चर्च रोड स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट्स में संडे की सुबह स्वास्थ्य जांचों और जागरूकता के नाम रही। आगरा की प्रख्यात आस्था पैथोलॉजी की ओर से इस सोसायटी में हेल्थ चैकअप एंड अवेयरनैस कैंप लगाया गया। हैल्थ एक्सपर्ट्स ने सवाल—जवाब के माध्यम से लोगों की जिज्ञासाएं शांत कीं। पैथोलॉजी कीं डायरेक्टर एंड चीफ पैथोलॉजिस्ट डॉ. ऋतु गर्ग ने सर्दियों में आपकी स्वास्थ्य देखभाल के लिए कौन सी जांचें जरूरी हैं, इस पर अहम जानकारी दी।
डॉ. ऋतु ने कहा कि सर्दियों में आप विटामिन डी की जांच कराएं, क्योंकि धूप कम मिलने से इसकी कमी हो सकती है। साथ ही, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों के प्रति अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को आंकने के लिए कंपलीट ब्लड काउंट यानि सीबीसी कराएं। इसके अतिरिक्त, हृदय रोग के जोखिम का पता लगाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जांच, आयरन के स्तर की जांच और विटामिन बी-12 व फोलिक एसिड की जांच कराना भी महत्वपूर्ण है।पैथोलॉजी प्रबंधन की मानें तो आगरा में इस तरह के शिविर समय—समय पर आस्था पैथोलॉजी की ओर से आयोजित कराए जा रहे हैं। इनका मुख्य मकसद स्वास्थ्य जांचों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ाना, सस्ती दरों पर जांचों की सुविधा उपलब्ध कराना और पैथोलॉजी तक पहुंच को आसान बनाना है।
फिलहाल आस्था पैथोलॉजी की ओर से उपलब्ध कराई गई रियायती जांच सेवा के अंतर्गत पांच श्रेणियों में 2820 रूपये से लेकर 8070 रूपये तक की जांचें महज 1350 रूपये से लेकर 5000 रूपये तक के पैकेज पर उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें ब्लड शुगर से लेकर थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, एचबीएवनसी, विटामिन डी, विटामिन बी—12, यूरिन, हेमोग्राम 3 टेस्ट, आयरन स्टडी 4 टेस्ट, एमलेस, एचएससीआरपी आदि जांचें शामिल हैं।आवश्यक पैथोलॉजी जांचें
विटामिन डी का स्तर: सर्दियों में धूप में कम रहने के कारण विटामिन डी की कमी हो सकती है। रक्त परीक्षण से इसका स्तर पता लगाकर कमी को दूर किया जा सकता है।
सीबीसी: यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के स्वास्थ्य का आंकलन करने में मदद करती है और संक्रमण के शुरुआती लक्षणों का पता लगा सकती है।
कोलेस्ट्रॉल की जांच: उच्च कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।
रक्तचाप की जांच: सर्दियों में उच्च रक्तचाप बिगड़ सकता है।
आयरन का स्तर: सर्दियों में कम बाहरी गतिविधियों के कारण आयरन का अवशोषण प्रभावित हो सकता है। रक्त परीक्षण से आयरन के स्तर की जांच करके एनीमिया को रोका जा सकता है।
विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड: ये परीक्षण ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनकी कमी से थकान हो सकती है, जिसका सर्दियों में ध्यान रखना आवश्यक है।
गुर्दे और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन: सर्दी में कम प्यास लगने से निर्जलीकरण हो सकता है, जिसके संभावित प्रभावों को रक्त परीक्षण से जांचा जा सकता है।
- Aastha Pathology Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra Live news
- Agra News : Aastha Pathology organised a health check-up and awareness camp at Shanti Niketan Apartments in Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- best pathology in agra
- dr ritu garg agra
- dr. ritu agra
- dr. ritu garg aastha pathology
- Health camp in agra
- pathologist dr. ritu garg agra
- pathology test in agra
- shanti niketan apartments in agra
- top pathologists in agra
- top pathology in agra