Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Agra News: Holi colours spread in Agra’s Anubhav Nidhi Ashram, 55 members celebrated the annual festival together…#agranews
agraleaksआगरा

Agra News: Holi colours spread in Agra’s Anubhav Nidhi Ashram, 55 members celebrated the annual festival together…#agranews

364

आगरालीक्स….आगरा के अनुभव निधि आश्रम में बिखरे होली के रंग, 55 सदस्यों ने मिलकर मनाया वार्षिकोत्सव. ट्रस्ट के सदस्यों संग वृद्धजनों ने खेली फूलों की होली

अनुभव निधि आश्रम के 55 सदस्यों ने आज ट्रस्ट के सदस्यों संग उत्साह व उमंग के साथ वार्षिकोत्सव व होली उत्सव मनाया। परिवारीजनों ने छोड़ दिया तो क्या आश्रम में मान सम्मान और खुशियों से भरा नया संसार बन गया। हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज चौथे वार्षिकोत्सव, होली मिलन समारोह व सहभोज का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ आयोजित यज्ञ में ट्रस्ट के सदस्यों संग आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने वैदित मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुण्ड में आहूति दी। फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों के आनन्द में डूबे नजर आए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह व विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समिति के सभी सदस्य ने वृद्धजनों संग हवन में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खन्ना, सचिव गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने सभी वृद्धजनों को होली की खुभकामनाएं दीं और उन पर फूल बरसाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, योगेन्द्र सिंघल, डॉ. राधेश्याम जी, उमेश अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, एसके अग्रवाल, रमेश त्यागी आदि उपस्थित थीं।

आश्रम में निशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था सीनियर सिटीजन के लिए
हाथरस रोड उजरई कला स्थित 30 बीधा में फैले अनुभव निधि आश्रम में लगभग 500 सीनियर सिटीजन के रहने व खाने के लिए निशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था है। वर्तमान में 55 लोग रह रहे हैं। बहुउद्देशीय हॉल के साथ आश्रम में फल व सब्जियों के पेड़ पौधे और गौशाला भी है, जिसे सीनियर सिटीजन को स्वच्छ व ताजा फल, सब्जियां, दूध उपलब्ध होने के साथ इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है कि उन्हें बोरियत महसूस न हो।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!