आगरालीक्स…चतुर्ग्रही योग के शुभ संयोग मे मान्य होगी होली, होगी हनुमान जी की पूजा…जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया कि 02 मार्च सांय 05:55 से पूर्णिमा तिथि लगेगी जो की 03 मार्च सांय 05:07 तक मान्य होगी। अतः घरों में होली वाले दिन होने वाली हनुमान जी, जाहरवीर गोगा जी एवं होलिका पूजन की पूजा 02 मार्च दिन सोमवार को ही होगी. इसी दिन फाल्गुन पूर्णिमा व्रत भी मान्य होगा. जिसमें सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:30पूजा का अत्यंत शुभ मुहूर्त रहेगा. इसके बाद लोग संध्या के समय भी हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं2 मार्च से ग्रहों के राजा सूर्य, व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और ग्रहों के सेनापति मंगल की युति से शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग शनि की राशि कुम्भ मे बनने जा रहा है जो व्यक्ति के जीवन में तेज बदलाव, नई संभावनाएं और बड़े निर्णयों का समय लेकर आता है. इस बार यह ग्रह स्थिति विशेष रूप से कुंभ, मिथुन, वृष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है. होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. कई सिद्ध साधक इस दिन देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए प्राचीन प्रामाणिक विधि से पूजन पाठ करते हैं. इस दिन आसुरी शक्तियों का नाश हुआ था.
