फिरोजाबादलीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी कार. दो विदेशी महिलाएं सहित चार घायल..
लखनऊ से दिल्ली जा रह रही एक कार शनिवार दोपहर को हादसे का शिकार हो गई. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यह कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना फिरोजाबाद क्षेत्र के माइल स्टोर 59.90 पर हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा है. क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ.पुलिस के अनुसार इनोवा में कार सवार लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे. कार को मुहमद अफजल निवासी ऊषहना थाना समुलतल जिला जमई बिहाार चला रहा था. इसके साथ संदीप चौरसिया निवासी दिल्ली और दो उज्बेकिस्तान की महिलाएं थीं जो कि घायल हुए हैं.