आगरालीक्स…आगरा में होमगार्ड के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा पहुंचाने का प्रयास
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होमगार्ड के जवानों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। शहीद स्मारक से सूर सदन तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बाइक सवार और पैदल होमगार्ड के जवान शामिल थे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा पहुंचाने का प्रयास चल रहा है।इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से होमगार्ड के जवानों ने शनिवार को सुबह 11:00 बजे शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा शुरू की।

शहीद स्मारक से हरीपर्वत चौराहा होते हुए तिरंगा यात्रा सूर सदन चौराहे पर पहुंची। इसमें पैदल के साथ-साथ होमगार्ड के जवान बाइक पर भी थे। कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा के बाद अब सूरसदन में सभा का आयोजन होगा।