आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपे 1100 झंडे. हर घर तिरंगा लहराने के लिए किया गया यह प्रयास…
आगरा व्यापार मंडल ने आज राजामंडी बाजार के सौजन्य से नगर निगम में नगर आयुक्त को 1100 झंडे घरों एवं मलिन बस्तियों में पार्षदों के माध्यम से देने के लिये सौंपे. प्रधान मंत्री के हर घर तिरंगा लहराने के लिये यह सतत् प्रयास किया गया है. नगर आयुक्त ने कहा कि व्यापारियों का उत्साह देखने को मिल रहा है. अमृत महोत्सव में व्यापारी भी उत्साह के साथ आज 1100 झंडे यहाँ नगर निगम में सौंपे गए. उसके लिए अध्यक्ष टीएन अग्रवाल व सभी पदाधिकारियों व राजामंडी बाजार का आभार वयक्त करता हूँ.

अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर हर घर तिरंगा लहराने के उदेश्य से नगर आयुक्त को झंडे सौंपे गये है. वो पार्षदों के माध्यम से सभी बस्तियों में जाकर घर घर तिरंगा लहराने के लिये प्रयास करेंगे. इस अवसर पर जय पुरसनानी, राजेश अग्रवाल, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी व राजामंडी के समस्त दुकानदार उपस्थित रहे.