आगरालीक्स…आगरा में होटल मैनेजर ने किया सुसाइड. रिसेप्शन रूप में पंखे से लटका मिला शव…सुसाइड नोट में बताई ये वजह
आगरा के बालूगंज स्थित एक होटल मैनेजर ने सुसाइड कर लिया है. रिसेप्शन रूप में उसका शव पंखे से लटका मिला. सुसाइड का कारण कर्जे की मोटी ब्याज बताई जा रही है, जिसे वह चुकता नहीं कर पा रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ये है मामला
थाना रकाबगंज अंतर्गत बालूगंज चौराहे के पास होटल रिलेक्स है. यहां कमल सिंह बतौर मैनेजर काम करते थे. बीते रोज इन्होंने होटल के एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. होटल का कमरा न खुलने पर स्टाफ के लोगों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इस पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर मैनेजर का शव पंखे से लटका हुआ था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें सूदखोरी से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है. बताया जाता है कि मैनेजर ने किसी से कर्जा लिया था और उसकी वह मोटी ब्याज चुकता नहीं कर पा रहा था.
मृतक कमल सिंह थाना मलपुरा में सीकरी रोड स्थित गांव बरारा का रहने वाला था. सुसाइड नोट में उसने कपड़े की दुकान के मालिक से लिए गए 50 हजार रुपये कर्जे के बारे में लिखा था.