Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Hotel owner father-son committed indecency with the police who went to catch the miscreants in Hotel, three arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Hotel owner father-son committed indecency with the police who went to catch the miscreants in Hotel, three arrested…#agranews

182

आगरालीक्स….आगरा के एक होटल में लुटेरे पकड़ने पहुंची पुलिस. होटल मालिक और बेटे ने कर दी हाथापाई…तीन अरेस्ट.

आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत एक होटल में लुटेरे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ होटल मालिक पिता-पुत्र ने अभद्रता के बाद हाथापाई कर दी. पुलिस यहां सादा वर्दी में पहुंची थी. आरोप है कि होटल मालिक की वजह से होटल में रहने दो लुटेरे भाग गए हालांकि पुलिस ने होटल के बाहर से एक लुटेरा अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने होटल मालिक और उनके बेटे को भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अरेस्ट कर तीनों को जेल भेज दिया है.

ये है पूरा मामला
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में 14 सितंबर को लूट की वारदात हुर्ठ थी. तेहरा का रहने वाला एक युवक अपनी भारी को मायके लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसे बदमाशों ने रोक लिया. बदमाशों ने पांच हजार रूपये और गहने लूट लिए थे. पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में लगी थी. पुलिस के अनुसार गुरूवार को सूचना मिली कि बसई पुलिस चौकी के पास स्थित होटल श्रीकुंज पैलेस में कुछ लुटेरे रूके हुए हैं. इस पर एसआई राजकुमार गिरि होटल में बिना वर्दी के लुटेरों को पकड़ने के लिए पहुंचे. पुलिस ने होटल के बाहर से एक बदमाश को पकड़ लिया जिसका नाम राजेंद्र राठौर है. पुलिस ने उसके पास से तमंचा, पायल, पांच हजार रूपये कैश और मोबाइल भी बरामद किया. पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसके दो साथी सचिन और देव होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरे हुए हैं.

इस पुलिसकर्मी राजेंद्र के साथ होटल में जाने लगी तो तभी होटल मालिक पप्पू यादव उर्फ उदय का बेटा धनंजय आ गया और उसने पुलिस को अंदर जाने से रोकने लगा. पुलिसकर्मी ने खुद को पुलिस बताया लेकिन इसके बावजूद वो पुलिस से उलझ गया.अभद्रता करने के बाद हाथापाई तक कर दी जिससे वहां लोग जुट गए. आरोप है कि हंगामे के बीच होटल से दोनों लुटेरे निकलकर भाग गए. पुलिस ने पप्पू यादव और धनंजय को अरेस्ट कर लिया और दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और आरोपियों की मदद करने की धाराम ें मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने लुटेरे राजेंद्र को भी जेल भेज दिया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!