Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Orientation program for newcomer students in Hindustan College of Science and Technology, Agra
आगराएजुकेशन

Agra News: Orientation program for newcomer students in Hindustan College of Science and Technology, Agra

163

आगरालीक्स…आगरा के हिन्दुस्तान कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में नए छात्रों का किया गया स्वागत. ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बताई संस्थान की उपलब्धियां…

शारदा ग्रुप आफ एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष के नवागंुतक छात्रों एवं उनके अभिभावकों के स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.आर.डी.ओ. के संयुक्त निदेशक डॉ टी.सी. सामी और शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाई. के. गुप्ता रहे। शारदा ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. वी. के. शर्मा एवं संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को पौधा एवं सॉल भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के उपरांत संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा शारदा माँ के स्वस्वर वंदन के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने सभी नवागंतुक छात्र एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुये उन्हें यह संस्थान चुनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताते हुये कहा कि इस वर्ष GATE-2021 की परीक्षा में हमारे संस्थान के छात्र इंदरमीत सिंह बक्षी ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में पहला स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। हमारे संस्थान के छात्र देश-विदेश की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान का काठमांडू विष्वविद्यालय, जैक्सशन स्टेट विष्वविद्यालय आदि के साथ समझौता है। उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान के दो शिक्षक कम्प्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुनीष खन्ना और लव कुमार को इस वर्ष एकेटीयू विष्वविद्यालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदि से सम्बन्धित संस्थान के गौरवषाली इतिहास को स्मरण करते हुये मूलभूत सुविधाओं जैसे छात्रावास, एनसीसी, चिकित्सा, परिवाहन, प्रयोगषालायें, पुस्तकालय, वार्षिक समारोह, काउसिलिंग सिस्टम, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट, ट्रेनिंग एण्ड डवलपमेंट, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विषेषताओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूषंस के वाइस चेयरमैन वाई.के गुप्ता ने सभी नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुये कहा कि आज अभियंता दिवस भी है। उन्होंने छात्रों चार वर्ष कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान सन् 1996 में शुरू हुआ था और उत्तर भारत का प्रथम प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थान था। उन्होंने कहा आज इस संस्थान से 32 हजार से अधिक छात्र पढ़ाई कर चुके हैं और देश-विदेश के प्रत्येक कोने कार्यरत हैं। उन्होंने छात्रो ं से उद्यमी बनने के लिए कहा। शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूषंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. वी. के. शर्मा ने समस्त अभिभावकों का शि क्षकों और इस संस्थान में विष्वास जताने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि सफलता के लिए अच्छी शिक्षा, औद्योगुन्मुखी शिक्षा, शालीनता, व्यवहार कुषलता एवं अच्छा दृष्टिकोण बहुत जरूरी है और इस सबके लिए हम सदैव प्रयत्नषील रहेंगे ये हमारा वादा है, परन्तु अनुषासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी। अतः उन्होंने समस्त नवागुन्तक छात्र-छात्राओं का आवाहन किया कि वे आज से ही समय के सदुपयोग पर चिन्तन करना प्रारम्भ कर दें।

मुख्य अतिथि डॉ. टी. सामी ने संस्थान का धन्यवाद देते हुये अपने उद्बोधन में अपने जीवन के बारे में बताये। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप सपने देखो और उस सपने को सच करने के लिए पूरी मेहनत करो। उन्होंने कहा कुछ भी असम्भव नहीं है। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष की भी चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पाठ्यक्रम में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रथम वर्ष समन्वयक डॉ. सुरूचि ने इस कार्यक्रम का उद्देष्य बताते हुये कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों को कॉलेज के माहौल में रमने में मदद मिलेगी। उन्होंने छात्रों को लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुये बताया कि इस पाठ्यक्रम में हर 15 से 20 दिन के अंतराल पर आपकी परीक्षायें होती रहेंगी।

संस्थान के डीन फैकल्टी डॉ. हरेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी अभिभावकों से आग्रह किया वह प्रतिदिन अपने बच्चे की कॉलेज में हुई क्रियाकलापों की जानकारी लेते रहें। उन्होंने समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों एवं डीन आर एण्ड डी डॉ. एम. एस. गौर, शारिरिक षिक्षा एवं खेलकूद निदेषक डॉ. राजेश कहरवार, संस्थान के सहायक कुलसचिव राजेश शर्मा, संस्थान के लेखाकार ईसू बिरहुआ, संस्थान के समस्त हॉस्टल वार्डन आदि को मंच पर बुलाकर परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेषन विभाग की षिक्षिका रूपाली महाजन एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर पूनम सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के डीन स्टूडेंट वैलफेयर डॉ संदीप अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का समापन कुलगीत के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान के डीन रिसर्च एण्ड डवलपमेंट डॉ. एम.एस. गौर, डीन अकैडमिक विजय कट्टा, डॉ. ममता शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर के तिवारी, डॉ. पुनीत मंगला, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. ऋिचा कपूर, डॉ. मुनीश खन्ना, डॉ. शंकर थाकर, अनुराग वाजपेयी, साकेत बिहारी, डॉ. विनोद कुशवाह, डॉ. केशव देव, आनंद पोरस, विपिन कुमार, मुकुन्द लाल सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

एजुकेशन

Agra News: PET-2026 examination held at 49 centers in Agra amidst tight security arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 49 केंद्रों पर हुई पीईटी- 2026 परीक्षा. दोनों पालियों में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!