आगरालीक्स…अपने वाहनों में जल्द लगवा लें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट. चेकिंग में काटे जा सकते हैं चालान. रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
दो पहिया और चार पहिया वाहनेां के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है. हालांकि अभी भी कुछ नंबर चालान के दायरे से बाहर हैं. लेकिन जिन नंबरों के लिए ये प्लेट लगवाना अनिवार्य हो गया है, उस पर जल्द सख्ती बरतनी शुरू हो जाएगी. अगर आप बिना इस प्लेट लगवाए वाहन चलाते हैं तो आप पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जल्द जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि जल्द से जल्द आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं. रजिस्ट्रेशन की पर्ची होने पर भी आप चालान से बच सकते हैं.

अगर आप भी अपने वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं. यहां आप रजिस्ट्रेश्न के लिए वाहन कंपनी के डीलर को आसानी से अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं. आवेदन के 15 से 20 दिन के अंदर प्लेट तैयार हो जाती है जिसे संबंधित डीलर से लगवा सकते हैं.
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं.
कार, स्कूटर, बाइक सहित अपने वाहन को यहां पर चुनें.
इसके बाद वाहन का ब्रांड बताने के लिए कहा जाएगा.
अपने वाहन का स्टेट चुनें
वाहन निजी है या कमर्शियल, यह बताएं
वाहन का फ्यूल टाइप चुनने के लिए कहा जाएगा.
इसके बाद अपने वाहन की डिटेल्स फिल करनी होगी.
ये सारी जानकारी फिल करने के बाद नई विंडो खुलेगी जिसमें गाड़ी की आरसी व आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा.
डिटेल्स अपलोड करने पर मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा
इस प्रोसेस के बाद पेमेंट का विकल्प आएगा और आप इसे आसानी से चुन सकते हैं.