आगरालीक्स…आगरा के एसएनएमसी में डॉक्टर्स् डे पर लागए पौधे. “हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स” के साथ मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पौधे लगा गए. प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि देश में भारत के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बीसी रॉय की याद में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है. उन्होंने सभी चिकित्सकों को उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि 2024 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के लिए चुना गया विषय “हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स” है, जो डॉक्टरों द्वारा अपने चिकित्सा अभ्यास में लाए जाने वाले समर्पण, करुणा और सहानुभूति पर जोर देता है, साथ ही जीवन को बचाने और बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर देता है.
राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता द्वारा मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने पेड़ लगाकर इस बारिश के मौसम में सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर डॉक्टर टी.पी. सिंह, डॉ प्रीति भारद्वाज, डॉ अलका गुप्ता, प्रोफेसर एसपी बिश्नोई, एस के मिश्रा, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ विष्णु दत्त सिंह आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे.