Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Husband strangulates wife to death in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Husband strangulates wife to death in Agra…#agranews

160

आगरालीक्स…मौत पर खत्म हुई 8 महीने पहले हुई लव मैरिज..जिनमें शादी से पहले था भरपूर प्रेम, उनमें शादी के बाद एक न बनी….पढ़ें आगरा की ये खबर

शादी से पहले प्रेमी और प्रेमिका में प्रेम परवान चढ़ा हुआ था लेकिन शादी के बाद दोनों में एक न बनी. हर दिन झगड़े और क्लेश होने लगे. मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मामला थाना शाहगंज के प्रकाशनगर का है, जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तो वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ये है पूरा मामला
शाहगंज के प्रकाश नगर में युवक प्रवीन और युवती नैना रहती थी. दोनों के बीच पहले से ही प्रेम संबंध थे जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने रजामंद होकर शादी करा दी. प्रवीन जूते का काम करता था. लेकिन शादी के बाद उसकी नैना से एक न बनी. दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे. पहले प्रवीन के साथ उसके माता—पिता भी रहते थे लेकिन पति—पत्नी के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर दो महीने पहले माता पिता एक किराये के मकान में जाकर रहने लगे.

लोगों के अनुसार पति—पत्नी में आए दिन झगड़े होते थे लेकिन कल देर रात झगड़ा हुआ जिसके बारे में ज्यादा पता नहीं चल पाया. बताया जाता है कि देर रात दोनों के बीच इतना अधिक झगड़ा बढ़ गया कि गुस्से में आए प्रवीन ने नैना का जोर से गला ​दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

सूचना पर आज सुबह नैना के परिजन भी पहुंच गए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवीन उनकी बेटी को शादी के एक महीने बाद से ही परेशान करने लगा. दोनों के बीच झगड़ा होने पर कई बार रिश्तेदारों की पंचायत भी हुई. कुछ दिनों पहले नैना ने पुलिस में शिकायत भी की थी जिस पर पुलिस ने प्रवीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी प्रवीन को हिरासत में ले लिया है और नैना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!