आगरालीक्स…आगरा और मथुरा में फिर उफान पर यमुना. खतरे का निशान किया पार. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
आगरा—मथुरा में एक बार फिर से यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है. दिल्ली से लगातार डिस्चार्ज किए जा रहे पानी से दोनों ही जिलों में स्थिति गंभीर होती जा रही है. आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी मथुरा में पहुंचे, जहां से उन्होंने हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा किया. मथुरा में यमुना खतरे के निशान से 57 सीेमी अधिक है. परिक्रमा मार्ग पर दो फीट तक पानी भर जाने के कारण आवागमन प्रभावित रहा. वृंदावन में यमुना खादर में बसी मोहिनी नगर आदि इलाकों में घरों मे घुसने लगी हे.

आगरा में भी यमुना अब फिर से खतरे के निशान से एक फीट ऊपर पहुंच गई है. आज दोपहर दो बजे तक आगरा में यमुना का जलस्तर 496 फीट रहा जो कि लो फ्लड लेवल 495 फीट से एक फीट अधिक है. पिछले दिनों यमुना का जलस्तर आगरा में 499 फीट से अधिक पहुंच गया था. आगरा में यमुना का हाई फ्लड लेवल 508 फीट है. इधर गोकुल बैराज से आगरा कीओर 1 लाख 11 हजार 523 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.
Date * 26-7-2023*
Time 02:00 PM
Yamuna River ,
At Water Works Agra
Current Gauge. 496.0 Ft.
Low flood Level 495.0 Ft
Medium Level 499.0 Ft
High flood Level 508.0 Ft
Trend.- Rising
At Gokul Barrage. 111523 cus
Trend- Steady
At Okhla Barrage 45690 cusec
Trend- Receding
Chambal at Pinahat
Current level- 114.70 M
H.F.L- 137.60 M
Alert Level 127.00 M
Danger level 130.00 M
*Trend:- Steady