आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की दो बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई, बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम जांच में जुटी हुई है। ( Agra News: Delhi Income tax survey i two big firm of Agra#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में मंगलवार सुबह दिल्ली से आयकर विभाग की टीमें कई गाड़ियों में नुनिहाई क्षेत्र में पहुंची, टीमों ने सर्जिकल आइटम बनाने वाली देश की बड़ी कंपनियों में से एक रोमसंस में जांच शुरू कर दी, जबकि आयकर विभाग की एक और टीम अशोका न्यूलैंड पर जांच कर रही है। बड़ी संख्या में आयकर विभाग की टीम जांच के लिए आई हैं, आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई की जानकारी होते ही इन दो बड़ी कंपनियों से कारोबारी रिश्ते रखने वाले व्यापारी जानकारी लेने में जुटे हुए हैं।
प्रतिष्ठान के साथ ही घर पर भी टीम कर रही जांच
दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम दोनों कंपनियों के प्रतिष्ठान के साथ ही घर पर भी जांच कर रही है। सुबह सुबह आयकर विभाग की टीम निर्भय नगर में पहुंची, यहां संचालकों के घर हैं टीम जांच कर रही है।
एक आटोमोबाइल फर्म पर भी आयकर की कार्रवाई की सूचना
वहीं, एक आटोमोबाइल फर्म पर भी आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई की सूचना है टीम यहां भी जांच में जुटी हुई है।
23 से 25 दिसंबर तक चली आगरा में कार्रवाई
आगरा के एपी ज्वेलर्स के चौबेजी का फाटक, किनारी बाजार सैनिक प्रेस वाली गली के साथ ही नेहरू नगर स्थित पांच प्रतिष्ठानों पर एक साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे से जांच शुरू की थी। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम अनुपम कांत गर्ग के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त सिद्धांत गर्ग के नेत्रत्व में 56 घंटे तक जांच चली, टीम अपने साथ दस्तावेज ले गई थी। इन दस्तावेजों की जांच की गई।
15 करोड़ के कारोबार पर जमा नहीं किया टैक्स
टीम ने एपी ज्वेलर्स पर की गई जांच के दौरान बड़ी संख्या में लेनदेन के दस्तावेज जुटाए थे, इन दस्ता, वेजों की संयुक्त आयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों ने जांच की। जांच में आयकर जमा करने में कमी मिलने सम्मन भेजकर ज्वेलर से पूछताछ की गई। इसमें 15 करोड़ के कारोबार पर कर जमा नहीं करने की बात सामने आई है। 15 करोड़ के अतिरिक्त कारोबार पर 30 प्रतिशत कर और जुर्माना राशि सहित पांच करोड़ से अधिक का टैक्स जमा करना होगा।।