आगरालीक्स…डिजिटल अरेस्ट या अन्य साइबर क्राइम होता है तो तुरंत 1930 नंबर पर या वेबसाइट पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं. इससे बचने के तरीके जानें और करें ये काम
मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों साईबर ठगो द्वारा पेंशनरों को डिजिटल अरेस्ट कर कई लाख रुपये विभिन्न एकाउंट में ट्रांसफर करा लिये गयें इनमें अभी कुछ दिन पूर्व ही एक महिला शिक्षिका द्वारा 32 लाख रूपये खाते में ट्रासंफर करा लिया गया। सभी पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी अनजान कॉल को न उठायें तथा किसी के धमकाने और झूठा भय दिखाकर डराने पर अनजान लोगों के जाल में न फसें और न ही किसी लालच में आयें। ऐसी स्थिति आने पर तत्काल परिवार के सदस्यों को तथा पुलिस को सूचित अवश्य करें।लीड बैंक कनारा के मैनेजर ऋषिकेश बनर्जी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट एक गंभीर साइबर फ्रॉड है, जिसमें अपराधी पुलिस/RBI अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराते हैं। RBI के अनुसार, ऐसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है और न ही वे वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी करते हैं। सतर्क रहें, पैसे न भेजें, और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के मुख्य बिंदु (RBI और अन्य संस्थाओं के अनुसार):क्या है फ्रॉड? स्कैमर्स सीबीआई, पुलिस, कस्टम या RBI अधिकारी बनकर व्हाट्सएप/स्काइप पर वीडियो कॉल करते हैं।
कैसे डराते हैं? आधार कार्ड का इस्तेमाल ड्रग्स, मनी लॉन्ड्रिंग या अवैध पार्सल में होने की झूठी धमकी देते हैं।
डिजिटल अरेस्ट: पीड़ितों को दूसरे कमरे में अकेले रहने और जांच के नाम पर वीडियो कॉल चालू रखने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसे 'डिजिटल अरेस्ट' कहते हैं।
पैसे की मांग: 'गिरफ्तारी' से बचने के लिए वे डिजिटल ट्रांसफर या UPI के जरिए तुरंत पैसे मांगते हैं।
RBI की चेतावनी: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि कोई भी कानून प्रवर्तन एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती है।क्या करें?
शांत रहें और घबराएं नहीं: यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है।
कॉल काटें: तुरंत वीडियो कॉल बंद करें।
रिपोर्ट करें: साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर या 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।
जानकारी न दें: किसी को भी अपना बैंक विवरण या व्यक्तिगत जानकारी न दें।
जागरूकता: डिजिटल अरेस्ट के मामलों में वृद्धि के कारण, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल्स (जो भारतीय नंबरों की तरह दिखती हैं) को ब्लॉक करने के लिए एंटी-स्पूफिंग उपाय शुरू किए हैं।