आगरालीक्स…आप ‘0’ देखते रहेंगे, खेल कहीं और से होगा, जब भी पेट्रोल खरीदें एमाउंट और वाॅल्यूम ही नहीं डेंसिटी भी देख लें, पेट्रोल और डीजल की शुद्धता से है इसका संबंध
आगरा में जब भी आप अपने वाहन में पेट्रोल भरवाते होंगे एक बात आप सभी से कही जाती होगी ’भईया 0 चैक कर लीजिए’, इसके बाद आपकी नजरें भी मशीन के मीटर पर जाकर टिक जाती होंगी। आम तौर पर लोग एमाउंट और वाॅल्यूम ही देखते हैं, लेकिन असली खेल कहीं और है।
जब भी आप पेट्रोल पंप पर अपने वाहन में ईधन भरवा रहे हों मशीन में एमाउंट और वाॅल्यूम के साथ डेंसिटी देखना न भूलें। इसका सीधा संबंध पेट्रोल और डीजल की शुद्धता से होता है। मशीन में यह एमाउंट और वाॅल्यूम के बाद तीसरे नंबर पर होती है। विशेषज्ञोें के अनुसार इसके लिए सरकार के मानक तय हैं। असली खेल पेट्रोल और डीजल की डेंसिटी के मामले में होता है।

पेट्रोल की डेंसिटी रेंज 730 से 770 केजी/एम3 होती है जबकि डीजल की डेंसिटी रेंज 820 से 860 केजी/एम3 होती है। अगर डेंसिटी बताई गई रेंज से कम है तो ईधन में मिलावट की संभावना होती है। इससे आपका वाहन जल्दी खराब हो सकता है। अगर यह डेंसिटी बताई गई रेंज से अधिक होगी तब भी मिलावट की संभावना होती है। यह इंजन की लाइफ को भी प्रभावित करेगी। इसलिए जब भी आप पेट्रोल या डीजल खरीदें तो डेंसिटी की रेंज जरूर चैक कर लें।