आगरालीक्स …(Adimission in degree College )आगरा के डिग्री कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया हुई शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, किस तरह भरे जाएंगे फार्म।

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दोनों कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए आनलाइन आवेदन जमा किए जाने हैं। इसके लिए कॉलेज की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन फार्म जमा करने के लिए विकल्प दिया गया है।
वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही भरे जाएंगे फार्म
डिग्री कॉलेजों और डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर जाकर पहले वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा, वेब रजिस्ट्रेशन का शुल्क 250 रुपये है। इसके बाद ही कॉलेजों में प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म जमा कर सकेंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के का वेब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए क्लिक करें
सेंट जोंस कॉलेज के आनलाइन फार्म के लिए क्लिक करें https://stjohnscollegeagra.in/
आरबीएस कॉलेज के आनलाइन फार्म के लिए क्लिक करें https://admission.rbscollegeagra.edu.in/