आगरालीक्स… आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, आगरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने
बुधवार को आगरा में निर्माणाधीन व कराए गए विभिन्न विकास कार्य तथा परियोजनाओं की उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन दिया जिसमें मेट्रो, स्मार्ट सिटी, ओडीओपी, पीएम स्वानिधि, किसान सम्मान निधि, शिक्षा,स्वास्थ्य,पंचायतराज सेतु निगम इत्यादि विभागों के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना डूब क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा अतिक्रमण न होने देने हेतु जिला प्रशासन को निर्देश दिए, जनप्रतिनिधियों द्वारा सेतु निगम से निर्माणाधीन ओवरब्रिज वर्षों से लंबित पड़े होने की शिकायत पर नियमित समीक्षा करने तथा निर्माण में आ रही रुकावट के कारणों का शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी परियोजना अधूरी नही हो। जल निगम द्वारा पाइप लाइन हेतु खोदी गई सड़कों को गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया, कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए, बैठक में एत्मादपुर तहसील में किसानों की भूमि अधिग्रहण व मुआवजा संबंधी समस्या पर कड़े निर्देश दिए कि जिन किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है एडीए या यूपीसीडा ऐसे किसानों को उनकी भूमि वापस करे या अधिग्रहण हेतु नई दर पर उन्हें भुगतान करे, वर्षों पहले आप किसान की भूमि अधिग्रहण करें, मुआवजा भी नहीं दें,ये नहीं चल सकता।
आगरा में एयरपोर्ट की प्रगति की समीक्षा की जिसमें बताया गया कि 52 एकड़ जमीन उपलब्ध है,95 एकड़ जमीन हेतु 250 किसानों सहमत हैं इस हेतु प्रस्ताव अग्रसारित किया गया है, मा. मुख्यमंत्री जी ने कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया,
स्मार्ट सिटी में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी के साथ सेफ सिटी, सुरक्षित सिटी भी बनाएं, नगर निगम, एडीए, पुलिस विभाग समन्वित रूप से एक इंटीग्रेटेड सिस्टम तैयार करें तथा सेफ सिटी बनाने में प्राथमिकता से कार्य करें