आगरालीक्स ….आगरा में युवती को छात्रा से प्यार हो गया, युवती और छात्रा तीन दिन तक गायब रही, कॉल डिटेल की जांच से खुला पूरा मामला।

आगरा के थाना एत्माउददौला की रहने वाली 25 साल की युवती के एक बेटा है, उसके पड़ोस में छात्रा रहती है। छात्रा की उम्र 18 वर्ष है, युवती और छात्रा के बीच प्यार हो गया। युवती हर रोज शाम को छात्रा से फोन पर बात करने लगी, उसके घर भी आती जाती थी। तीन दिन पहले युवती अपने पति के साथ खरीदारी करने के लिए छत्ता बाजार में गई।
छात्रा के साथ दिल्ली चली गई युवती
युवती ने छात्रा को भी छत्ता बाजार बुला लिया, पति से कहा कि वह बाइक पार्क कर आए। पति बाइक पार्क कर लौटा तो उसकी पत्नी और बच्चा नहीं था। पति परेशान हो गया, उसने थाना एत्माउददौला में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की, मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की। इसमें हर रोज युवती द्वारा शाम को एक से दो घंटे एक नंबर पर बात की जा रही थी, उस नंबर की जांच की गई तो वह पड़ोस में रहने वाली छात्रा का निकला।
दिल्ली में मिली छात्रा और युवती
पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली, युवती और छात्रा की लॉकेशन दिल्ली में मिली। दिल्ली से दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया।
सांकेतिक फोटो