आगरालीक्स…आगरा में कैफे के अंदर चल रहा था अवैध हुक्काबार. पुलिस की रेड में 8 हुक्का और कई फ्लेवर बरामद. संचालक सहित 5 को लिया हिरासत में
आगरा के फतेहाबाद रोड पर तोरा चौकी के पास कैफे के अंदर अवैध रूप से हुक्काबार संचालित हो रहा था. सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा तो कैफे के अंदर से 8 हुक्का बरामद किए गए हैं इसके अलावा कई तरह के फ्लेवर भी मिले हैं. पुलिस ने हुक्का पीते चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा कैफे संचालक को भी हिरासत में लिया गया है. थाना ताजगंज में इसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है.
हुक्का पीते हुए मिले लोग
आगरा के फतेहाबाद रोड पर तोरा चौकी के पास मंकी हाउस कैफे है. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से हुक्काबार संचालित किया जा रहा है. इस पर पुलिस टीम ने यहां छापा मारा तो चार लोगों को हिरासत में लिया गया है जो कि हुक्का पी रहे थे. पुलिस ने यहां से 8 हुक्के बरामद किए गए और काफी मात्रा में फ्लेवर मिले हैं. संचालक को भी नामजद करते हुए अभियोग दर्ज कराया गया है.

