आगरालीक्स …आगरा के डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव 27 सितंबर को होंगे, जानें चुनाव कार्यक्रम और प्रत्याशी। ( Agra News: IMA, Agra election 2025 on 27th Sepetember, Video#Agra )
आईएमए, आगरा के चुनाव हर वर्ष होते हैं और एक वर्ष बाद यानी इस बार 2026 के लिए अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए इस वर्ष की कार्यकारिणी का चुनाव होगा। चुनाव समिति में पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि मोहन पचौरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अनूप दीक्षित हैं। चुनाव समिति की बैठक में 27 सितंबर को महाराजा अग्रसेन भवन में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है इससे पहले 15 सितंबर तक नामांकन किए जाएंगे और 18 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। आगरा आईएमए के 1722 सदस्य हैं पिछले चुनाव में 75 प्रतिशत डॉक्टरों ने मतदान किया था।
आईएमए, आगरा का चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की अंतिम तिथि -15 सितंबर शाम पांच बजे, आइएमए भवन तोता का ताल पर जमा करने होंगे नामांकन पत्र
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि - 18 सितंबर शाम पांच बजे तक
प्रत्याशियों के नाम की घोषणा -20 सितंबर को आइएमए भवन तोता का ताल पर चस्पा की जाएगी सूची
मतदान - 27 सितंबर महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी सुबह नौ से शाम छह बजे
परिणाम की घोषणा - 27 सितंबर मतदान होने के बाद