Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Demand to run a bulldozer on the property of Rajkumar Lalwani who has converted more than 80 people in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Demand to run a bulldozer on the property of Rajkumar Lalwani who has converted more than 80 people in Agra…#agranews

556

आगरालीक्स…आगरा में 80 से ज्यादा धर्मांतरण कराने वाला राजकुमार लालवानी उर्फ पास्टर की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग, हिंदू देवी देवताओं को बताया था शैतान, गरीब लोगों को बरगलाता था

थाना शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर में घर में प्रार्थना सभा चलाकर धर्मांतरण कराने वाले गैंग का शाहगंज पुलिस ने बीते दिनों पर्दाफाश किया था। धर्मांतरण का आरोपी सरगना राजकुमार लालवानी उर्फ पास्टर अभी तक करीब 80 से ज्यादा परिवारों को धर्मांतरित कर चुका है। इस पूरे मामले के पर्दाफाश में अहम भूमिका निभाने वाले घनश्याम हेमलानी सुनील करमचंदानी, अनूप भोजवानी ने शाहगंज स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ट में प्रेस वार्ता के दौरान धर्मांतरण गैंग के कारनामों की जानकारी दी।

पूरे मामले के पर्दाफाश में पिछले दो महीने से लगे हुए घनश्याम हेमलानी ने बताया कि जब उनके परिवार को साजिश का शिकार बनाया जा रहा था तब उन्होंने पूरे मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को दी थी, जिन्होंने उनका उत्साह वर्धन करते हुए समाज से ऐसे दूषित मानसिकता वाले लोगों के खुलासे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के कुशल नेतृत्व में टीम बनाकर पिछले 2 महीने से वह पूरी गैंग पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे समाज के लोगों ने पाकिस्तान में अपना काम कारोबार छोड़कर आना पसंद किया लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया लेकिन आज समाज के कुछ लोग पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान पूरी साजिश के पर्दाफाश में सहयोग करने वाले सुनील करमचंदानी ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और पुलिस आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से जांच होनी चाहिए जिससे अन्य साजिश कर्ताओं का भी खुलासा हो सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की के धर्मांतरण की गैंग को चलाने वाले लोगों की संपत्ति पर बुलडोजर चला कर समाज को एक अच्छे आप संदेश देना चाहिए।

हिडन कैमरे से प्रार्थना सभा का किया खुलासा
घनश्याम हेमलानी और सुनील करमचंदानी ने बताया कि राजकुमार लालवानी के मकान के प्रार्थना सभा स्थल पर किसी भी तरह का मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंध था। पहली बार आने जाने वाले लोगों की कड़ी निगरानी के साथ चेकिंग होती थी। लेकिन जब उन्होंने इस पूरे मामले के पर्दाफाश का मन बना लिया तो दिल्ली से हिडन चश्मा कैमरा लाकर प्रार्थना सभा के कारनामे को कैमरे में कैद किया।

हिंदू देवी देवताओं को बताते थे शैतान
घनश्याम हेमलानी ने बताया कि धर्मांतरण गैंग का सरगना राजकुमार लालवानी उर्फ पास्टर प्रार्थना सभा में पहुंचने वाले हिंदू समाज के लोगों को समझता था कि हिंदू समाज के देवता शैतान हैं जिनकी वजह से आप लोगों की तरक्की रुकी हुई है आप लोग बीमार हैं आपकी बीमारी ठीक नहीं हो रही है। यीशु की कृपा से सब कुछ ठीक हो जाएगा ऐसा दावा करता था।

योगेंद्र उपाध्याय ने पर्दाफाश के लिए किया प्रेरित
घनश्याम हेमलानी और सुनील करमचंदानी ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरे मामले के पर्दाफाश के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने हमेशा सहयोग करते हुए खुलासे के लिए प्रेरित किया। दोनों लोगों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा मंत्री की प्रेरणा से आज धर्मांतरण के बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है जो अभी तक दर्जनों परिवारों को धर्मांतरित कर चुके हैं।

इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर प्रमुख रूप से घनश्याम हेमलानी, सुनील करमचंदानी , अनूप भोजवानी,पार्षद रवि दिवाकर,अरुण पाराशर, डॉन भाई, हेमंत शोभनानी, नागेंद्र गौतम, राजा केसवानी, दिलीप सिंह तोमर, किशोर तेजनानी, रोबिन सिंह तोमर, गुलाब सोनी, राकेश चहर, अंकुश चौहान, गोपाल ठाकुर, सचिन सक्सेना, जय रजवानी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!