Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: IMA, Agra office bearer post resign on Whatsapp Group#Agra
बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra office bearer post resign on Whatsapp Group#Agra

283

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जुबानी जंग के बाद सचिव सहित कई ने दिया इस्तीफा, आज बुलाई गई बैठक। ( Agra News: IMA, Agra office bearer post resign on Whatsapp Group#Agra )


पिछले दिनों हाथरस के बिसावर गांव में रहने वाले योगेश राजौरिया ने उजाला सिग्नस रेनबो हास्पिटल के डॉ. अनुराग बंसल पर पत्नी प्रियंका की गर्दन की गांठ को काटने और सुई डालने की कोशिश करने, विरोध करने पर अभद्रता करने के आरोप में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था। डॉक्टर के खिलाफ बिना जांच के मुकदमा दर्ज होने पर आईएमए के सदस्य डॉक्टरों में आक्रोश है। गुरुवार की सुबह आईएमए आगरा के व्हाटस एप ग्रुप पर सचिव ने उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के सुपरटेंडेंट को इस मामले के लिए लिखे गए पत्र और इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए लिखे पत्र को डाल दिया। पत्र आईएमए के व्हाटस एप ग्रुप पर आते ही खींचतान होने लगी। आईएमए के वरिष्ठ सदस्यों ने सचिव ने जिस तरह से पत्र में पुलिस अधिकारियों से मुकदमा खत्म करने की जगह जांच के लिए लिखा उस पर जमकर क्लास लगाई। रात होने तक मामला गर्मा गया।


आज बुलाई गई बैठक
गुरुवार रात को आईएमए के सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित सहित अन्य ने व्हाटस एप ग्रुप पर ही अपना इस्तीफा डाल दिया। इस मामले में आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच का कहना है कि शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है, इसमें बात की जाएगी घर की बात है और मामला खत्म हो जाएगा। डॉक्टर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!