आगरालीक्स …Agra News: दुस्साहस, आगरा में कार में पंक्चर बता दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रही एनआरआई की कार, एनआरआई महिला का पर्स छीन कर भागे बदमाश, पर्स में चार हजार डॉलर, कैश, मोबाइल और पासपोर्ट, पुलस जांच में जुटी। ( Agra News: 83 year old NRI Woman purse full with 4000 Dollar & Rs 20000 snatched, Video#Agra)
मूल रूप से हाथरस की रहने वाली 83 साल की कुमारी बर्मन की दो बेटियां हैं दोनों कैलीफार्निंया में रह रही हैं वे भी बेटियों के साथ कैलीफोर्निया में रह रहीं हैं। उनकी बड़ी बेटी और दामाद कैलीफोर्निया में डॉक्टर हैं। उनकी बहन जयपुर में रहती हैं, बहन के बेटे की शादी के लिए 30 नवंबर को बड़ी बेटी के साथ आईं थी। बहन के बेटे की शादी के बाद दयालबाग में रह रहे भाई से मिलने के लिए आगरा आ गईं। आगरा में वे होटल पीएल पैलेस में ठहरीं थी।
झरना नाले के पास पर्स लूट ले गए बदमाश
शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से कुमारी बर्मन, उनकी बेटी सहित परिवार के चार सदस्यों की शुक्रवार सुबह
चार बजे फ्लाइट थी। आगरा से दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए टूर एंड ट्रैवल की गाड़ी की, शाम 5.50 बजे होटल पीएल पैलेस से निकलीं। यमुना पार के शाहदरा स्थित झरना नाले के फ्लाईओवर पर बाइक से दो युवक आए और कार के ड्राइवर को इशारे से बताया कि उसकी कार पंक्चर है उसने कार साइड में रोक दी और चेक करने लगा। स्कूटी सवार वापस आए, एक युवक स्कूटी से उतरा और कार का दरवाजा खोला, कुमारी बर्मन की गोद में पर्स रखा हुआ था उसे छीन के रॉग साइड से फ्लाईओवर से भाग गया। अचानक से पर्स छीन ले जाने से वे कुछ समझ नहीं पाईं इसके बाद शोर मचा दिया।
पर्स में रखा था पासपोर्ट, वापस लौटने की चिंता
कुमारी बर्मन की गाड़ी के साथ दो और गाड़ियों में परिजन आ रहे थे, उनके पर्स में चार हजार डॉलर, 20 हजार कैश, मोबाइल और पासपोर्ट था उन्हें चिंता सता रही थी कि वे कैसे वापस लौट पाएंगी। परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए, सुबह की फ्लाइड से उन्हें जाना है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।