आगरालीक्स…आईएमए आगरा के सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफे नहीं किए स्वीकार. डॉक्टर के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस न होने पर आईएमए ने किया आंदोलन का ऐलान
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), आगरा शाखा की आपातकालीन कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठन एवं वर्तमान घटनाक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सबसे पहले सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफों को अस्वीकार किया गया. अध्यक्ष डॉ पंकज नगायच ने कल भेजे गए सचिव एवं कुछ सदस्यों के इस्तीफों को सिरे से खारिज कर दिया. कार्यकारिणी द्वारा एकमत से इस बात का समर्थन हुआ. सभी सदस्यों ने सचिव से अपने पद पर बने रहकर संगठन के हित में पूर्ववत अपने दायित्वों का निर्वहन करने का औपचारिक आग्रह किया. डॉ. अनुराग बंसल प्रकरण में एकमतबैठक में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल से जुड़े डॉ. अनुराग बंसल प्रकरण पर गहन विचार-विमर्श के बाद IMA आगरा ने एकमत से यह निर्णय लिया कि डॉ. अनुराग बंसल के विरुद्ध दर्ज की गई FIR सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के विपरीत एवं पूर्णतः अनुचित है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला मरीज की जांच के दौरान पुलिस द्वारा बिना अनुमति प्रवेश किया जाना गंभीर संवैधानिक एवं नैतिक उल्लंघन है। IMA आगरा इस पूरे प्रकरण में डॉ. अनुराग बंसल के साथ पूर्ण रूप से खड़ा है और उनके विरुद्ध दर्ज FIR को तत्काल वापस लिए जाने की माँग करता है।
राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि शीघ्र न्याय नहीं हुआ, तो IMA आगरा कानूनी, लोकतांत्रिक एवं राज्यस्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं संस्थानों की होगी। चिकित्सक समाज अपनी सुरक्षा, गरिमा एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्णतः एकजुट है। बैठक में लगभग 100 चिकित्सकों ने भाग लिया । मुख्य वक्ताओं में आईएमए के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेएन टंडन. डा डी वी शर्मा,डा नरेंद्र मल्होत्रा,डा जयदीप ,डा रवि पचौरी,डा अनूप दीक्षित,डा संजय कुलश्रेष्ठ,डा ओ पी यादव,डा शम्मी कालरा,डा स्वाति ,डा सीमा सिंह,डा आलोक मित्तल, डा मुकेश भारद्वाज डा मानवेंद्र शर्मा,डा पंचशील ,डा अभिनव ,डा निखिल शर्मा एवं अन्य कई चिकित्सक रहे ।