Friday , 24 April 2026
Home agraleaks Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

333

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट. अमीर लड़कों व कारोबारियों को फंसाती थी युवती, होटल बुलाकर बनाए जाते थे अश्लील वीडियो. फिर की जाती थी ब्लैकमेलिंग

आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस गैंग के संरक्षण देने वाले सिपाही रियाल को भी अरेस्ट कर लिया है. यह सिपाही कानपुर के रावतपुर थाने में तैनात था. शुक्रवार को पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया. वर्ष 2006 बैच का सिपाही रियाज आगरा के भी विभिन्न थानों में 2023 तक तैनात रहा है. अब पुलिस इस मामले में वांछित जिला पंचायत सदस्य प्रवेश भारद्वाज और गिरोह के सरगना प्रविंद्र की तलाश में है. आगरा में मंगलवार को कमला नगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह की सदस्य मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली युवती और बाह के रहने वाले गणेश को पकड़ा था, इन दोनों को जेल भेज दिया गया। इनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।

लॉटरी में दो लाख रुपये हारने के बाद सेक्सटॉर्शन गिरोह के संपर्क में आई युवती
युवती मूलरूप से मैनपुरी की रहने वाली है, वह अपने मामा के पास बाह में रह रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह लॉटरी में दो लाख रुपये हार गई थी, इन रुपयों की भरपाई करने के लिए वह कुछ भी काम करने को तैयार थी। उसी दौरान वह गणेश शर्मा के संपर्क में आई उसने सेक्सटॉर्शन गिरोह चलाने वाले सिपाही और पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मिलवाया।

इस तरह चलता था पूरा नेटवर्क, युवती को मिलती थी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी
पूछताछ में सामने आया है सिपाही ऐसे लोगों का पता इंस्टाग्राम से लगाता था जिनका हाईप्रोफाइल है और वह जाल में फंस सकते हैं उनके नंबर लेकर युवती को देता था। युवती मिस्ड कॉल करती थी, दूसरी तरफ से कॉल आती थी तो युवती अपनी बातों के जाल में फंसाने के लिए होटल सहित अन्य सुरक्षित स्थान पर बुलाती थी। युवती अपने साथ स्पाई कैमरा रखती थी और संबंध बनाते समय के वीडियो बना लेती थी। इसके बाद वसूली का खेल शुरू होता था और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपना राजनैतिक रुतबा दिखाकर मध्यस्तता कराता था, एक से पांच लाख रुपये लेकर समझौता कराया जाता था इसमें से 25 प्रतिशत हिस्सेदारी युवती को मिलती थी।

आडियो भी हो रहा वायरल
सेक्सटॉर्शन गिरोह ने एक कोल्ड स्टोरेज संचालक को भी अपने जाल में फंसाया, इसका आडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें संचालक पांच लाख रुपये देने की बात कह रहा है, मध्यस्तता करने वाला उससे ज्यादा रुपये लेकर मामला खत्म कराने की बात कह रहा है। पुलिस युवती के भी इंस्टाग्राम को खंगाल रही है जिससे रैकेट के अन्य सदस्यों का भी पता चल सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Honesty: Auto-rickshaw Driver Returns ₹15,000 Mistakenly Credited to His Account in Agra

आगरालीक्स…आटो चालक के खाते में गलती से पहुंचा 15000 किराया, लौटाकर बोला...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

error: Content is protected !!