Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: IMA doctors’ strike ends in Agra. Private clinics and hospitals were opened after 24 hours…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: IMA doctors’ strike ends in Agra. Private clinics and hospitals were opened after 24 hours…#agranews

450

आगरालीक्स…आगरा में निजी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त. 24 घंटे बाद निजी क्लीनिक और अस्पताल खोले गए…

आगरा में आईएमए डॉक्टरों की हड़ताल 24 घंटे बाद खत्म हो गई है. शुक्रवार शाम 4 बजे से शुरू हुई ये हड़ताल शनिवार शाम 4 बजे तक समाप्त हो गई. इसके साथ ही निजी अस्पताल और क्लीनिक भी खोल दिए गए हैं. हालांकि 24 घंटे की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुबह के समय कई तीमारदारों और मरीजों को वापस लौटना पड़ा. हालांकि आज शाम से हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों को राहत मिल गई है. जिस महिला पर डॉक्टर से अभद्रता करने का आरोप था, वह डीसीपी सिटी आफिस में लिखित माफीनामा देने को तैयार हो गई है. इसके बाद आईएमए ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया.

डीसीपी के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति
आईएमए डॉक्टरों की हड़ताल को खत्म करने में डीसीपी के हस्तक्षेप की प्रमुख भूमिका रही. आईएमए भवन पर ढाई घंटे चली बैठक में फैसला किया गया कि डॉक्टर से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी. इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जिस महिला पर डॉक्टर से अभद्रता करने का आरोप था, वह डीसीपी सिटी आफिस में लिखित माफीनामा देने को तैयार हो गई है. इसके बाद आईएमए ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया.

इंस्पेक्टर ने माफी मांगी, दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
आईएमए भवन तोता का ताल पर इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा पहुंचे, उन्होंने डॉक्टरों के सामने माफी मांगी कहा कि वे उस समय थाने पर नहीं थे। इसके बाद भी डॉक्टर नहीं माने कहा कि हवालात में डॉक्टर को क्यों डाला गया। इसके बाद डॉक्टरों ने शाम चार बजे हड़ताल की घोषणा कर दी। डीसीपी सिटी ने रात में थाना सिकंदरा के दो पुलिस कर्मी लाइन ​हाजिर कर दिया गया, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG Re Exam at 20 Centers in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 20 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा चल रही...

बिगलीक्स

Agra Live News: EV charging station on Main road of Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अब हर प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटी,...

बिगलीक्स

Agra News: Three arrested in Agra Police encounter, Video

आगरालीक्स…Agra news: आगरा में भगवती ढाबे के पास ठेकेदार से सोने की...

बिगलीक्स

Agra Live News: CM Yogi review development work in Agra region on 23rd June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 23 जून यानी मंगलवार को सीएम योगी...

error: Content is protected !!