Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Agra News: Municipal Corporation is making list of big defaulters, action will be taken…#agranews
आगरा

Agra News: Municipal Corporation is making list of big defaulters, action will be taken…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 50 हजार से अधिक के बकाएदारों पर कसेगी नकेल. एक लाख से पांच लाख तक और पांच लाख से बड़े बकाएदारों की होगी कुर्की वारंट और सीलिंग की कार्रवाई

नगर निगम में नगरायुक्त ने राजस्व विभाग की पूरी टीम को मैदान में उतार दिया हैं। जीआईएस सर्वे में अपडेट संपत्तियों में 50 हजार से अधिक के बकाएदारों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। नगरायुक्त के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अब हर राजस्व निरीक्षक को 50 हजार से अधिक के दस बकाएदारों से वसूली करना अनिवार्य होगा। वसूली में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

नगर निगम सदन के द्वारा निर्धारित सौ करोड़ के लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के लिए निगम के अधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सभी राजस्व कर्मी 50 हजार से एक लाख तक, एक लाख से पांच लाख तक और पांच लाख से बड़े बकाएदारों की अलग-अलग सूची बनाकर कुर्की वारंट और सीलिंग की कार्रवाई में लगे हुए हैं। अब जीआईएस सर्वे में अपडेट हुए पचास हजार से अधिक के बकाएदारों से वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित गया है कि वे रोजाना कम से कम दस ऐसे बकाएदारों से वसूली करें। जिन पर पचास हजार से अधिक का टैक्स बकाया है।

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार जीआईएस सर्वे से अपडेट प्रॉपर्टी में ताजगंज, छत्ता, लोहामंडी और हरिपर्वत जोन में कुल दो हजार छह सौ छियासट संपत्तियां ऐसी पाई गई हैं। जिन पर पचास हजार या उससे अधिक की बकाएदारी है। ताजगंज जोन में छह सौ उनचास, छत्ता जोन में सात सौ सैंतीस, लोहामंडी जोन में चार सौ इकसठ और हरीपर्वत में आठ सौ उन्नीस संपत्तियों का पता चला है। इनसे वसूली के लिए हरीपर्वत जोन में पांच, ताजगंज जोन में सात, छत्ता जोन में आठ और लोहामंडी जोन में सात राजस्व निरीक्षकों को लगाया गया है।

अपर नगर आयुक्त के अनुसार टैक्स वसूली की रोजाना समीक्षा की जा रही है। सभी को वसूली के निर्धारित लक्ष्य हासिल करने की सख्त हिदायत दी गई है। नगरायुक्त राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केवल करंट बकाएदारों को मार्च तक की छूट देने के निर्देश दिए गए हैँ। पुराने बकाएदारों को किसी भी प्रकार की छूट न देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की...

आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स...

आगरा

Agra Local News: The grand Nishan Yatra of Shri Khatu Shyam Ji started in Agra with devotion, faith and joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री खाटू श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!