Friday , 4 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Important news, trade license will be required for 32 businesses in Agra, know the complete list and fee amount…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Important news, trade license will be required for 32 businesses in Agra, know the complete list and fee amount…#agranews

310

आगरालीक्स…जरूरी खबर, आगरा में 32 व्यवसायों के लिए जरूरी होगा ट्रेड लाइसेंस. इनमें ज्वेलर्स, होटल, रेस्टोरेंट भी शामिल. जानें कौन—कौन से व्यवसायों को कितना देना होगा शुल्क

नगर निगम की आय बढ़ाने की दिशा में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम अब 32 नये कारोबारों को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाने जा रहा है। इनसे नगर निगम को एक करोड़ से अधिक की आय होने का अनुमान है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी एक सप्ताह के भीतर ट्रेड लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

वर्तमान में नगर निगम 13 व्यवसायों से ट्रेड लाइसेंस शुल्क वसूल कर रहा है। अगर आंकड़ों पर एक नजर डाली जाए तो इन कारोबार से ट्रेड लाइसेंस के रुप में नगर निगम को एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 23 तक 43,41,550 रुपये,1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक 51,69,200 रुपये और एक अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक 13,00,600 रुपये की आय हुई है। इस आय को और बढ़ाने के लिए नगर निगम अब 32 नये कारोबारों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य करने जा रहा है। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि वित्तीय साल 2023-24 में इस मद में निगम को 54 लाख रुपये प्राप्त हुए थे इसे बढाकर एक करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।

अब इन कारोबारियों को भी लेना होगा ट्रेड लाइसेंस
सहायक नगर आयुक्त के अनुसार नगर निगम जिन 32 नये कारोबार के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य करने जा रहा है उनमें होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम, प्रस्तुति गृह, हॉस्पीटल, पैथोलॉजी, एक्सरे सेंटर,डेंटल क्लीनिक,निजी क्लीनिक, देशी-विदेशी शराब का ठेका बार और बियर की दुकान,मॉडल वाइन शॉप,पेट्रोल पंप,केबिल टीवी,आर्किटेक्ट कंसलटेंट विधि चार्टेड एकाउंटेंट्स, फाइनेंस कंपनी चिटफंड, इंश्योरेंस कंपनी, मोटर वाहन एजेंसी, स्कूटर एजेंसी, मसाला, पान मसाला कारखाने, डेरी फार्म, टेंट हाउस, आईस फैक्ट्रीज एवं कोल्ड डिं्क सोडा वाटर बेचने वाले, जूता बनाने के कारखाने, मार्बल,टाइल्स, सेनेट्रीज हार्डवेयर की दुकान, बेकरीज, पेठा बनाने के कारखाने, कैटरिंग की दुकान, कुकिंग गैस एजेंसी, ज्वेलर्स की दुकान और विज्ञापन एजेंसियां

इतना लेना होगा ट्रेड लाइसेंस
होटल एक हजार से बारह हजार रुपये, रेस्टोरेंट अट्ठारह सौ, नर्सिंग होम दो से चार हजार एरिया अनुसार, प्रस्तुति गृह चार से पांच हजार एरिया अनुसार, हॉस्पीटल पांच हजार, पैथोलॉजी एक हजार, एक्सरे सेंटर दो हजार ,डेंटल क्लीनिक चार हजार, निजी क्लीनिक तीन हजार, देशी शराब ठेका छह हजार-विदेशी शराब ठेका बारह हजार, बार और बियर की दुकान छह हजार,मॉडल वाइन शॉप बारह हजार ,पेट्रोल पंप तीन हजार ,केबिल टीवी बारह सौ ,आर्किटेक्ट कंसलटेंट विधि चार्टेड एकाउंटेंट्स छह हजार, फाइनेंस कंपनी चिटफंड छह हजार, इंश्योरेंस कंपनी बारह हजार, मोटर वाहन एजेंसी पांच से दस हजार रुपये एरिया अनुसार, स्कूटर एजेंसी ढाई हजार से पांच हजार रुपये, मसाला, पान मसाला कारखाने पांच हजार रुपये, डेरी फार्म एक हजार रुपये, टेंट हाउस एक पांच हजार रुपये, आईस फैक्ट्रीज एवं कोल्ड डिं्क सोडा वाटर बेचने वाले पन्द्रह सौ रुपये, जूता बनाने के कारखाना पर एक हजार से पांच हजार रुपयेे, मार्बल,टाइल्स, सेनेट्रीज हार्डवेयर की दुकान पन्द्रह सौ से पांच हजार रुपये, बेकरीज बारह सौ से चौबीस सौ रुपये, पेठा बनाने के कारखाने बारह सौ रुपये, कैटरिंग की दुकान एक हजार से दो हजार रुपये, कुकिंग गैस एजेंसी पन्द्रह सौ, ज्वेलर्स की दुकान तेईस हजार और विज्ञापन एजेंसियों से ट्रेड लाइसेंस के रुप में बारह हजार रुपये वसूल किये जाएंगे। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम लाइसेंस उपविधि के अनुसार पंजीकरण अनिवार्य है । अगर कोई विक्रेता बिना लाइसेंस कारोबार करता है तो उसे अवैध मानते हुए कारोबार को बंद करा कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

error: Content is protected !!