आगरालीक्स…आगरा में होटल की बालकनी से कूदी लड़की. देह व्यापार में ले जाने की आशंका. घायल…यहां की रहने वाली है लड़की
आगरा में एक होटल की बालकनी से एक किशोरी ने छलांग लगा दी. इससे दोनों पैरों में फैक्चर हो गया. किशोरी असम की रहने वाली है और यहां देह व्यापार के लिए ले जाने की आशंका जताई गई है.
घटना टेढ़ी बगिया जलेसर रोड स्थित राधाकृष्ण होटल की है. असम की रहने वाली एक किशोरी ने होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह घरवालों से नाराज होकर निकल गई थी. गुवाहाटी स्टेशन पर उसे एक महिला मिली जो कि उसे टूंडला स्टेशन ले आई. स्टेशन पर एक युवक भी मिल गया. दोनों उसे होटल लेकर आए थे. इसके बाद गलत काम करने की कोशिश की जा रही थी.
इससे बचने के लिए वह अस्मत बचाने के लिए होटल की बालकनी से कूद गई. बगल में एक दुकान की छत पर वह अटक गई. घायल होने पर चीखने लगी. इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कर्मचारी घटना के बाद से फरार हैं.